अचानक बदला मौसम का मिजाज, बारिश से भीगा गेहूं — भौड़िया वेयरहाउसों पर किसानों की बढ़ी चिंता

रणधीर सिंह धाकड़ भौड़िया
सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन)

बरेली, भौड़िया और आसपास के क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट बदल ली और तेज हवा के साथ बारिश ओले शुरू हो गए। इस अचानक हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। किसान पहले से ही स्लाइड बुकिंग को लेकर परेशान था। गुरुवार को करीब 4:00 बजे अचानक मौसम बिगड़ने से किसानों में हलचल मचा दी। कई किसानों का वेयरहाउसों के बाहर खुले में रखा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है।कई किसान अपनी उपज को तुलाई के इंतजार में वेयरहाउसों के बाहर ही ढेर लगाकर रखे हुए थे, लेकिन पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण गेहूं को बारिश से बचाया नहीं जा सका। अधिक बारिश हुई तो गेहूं की गुणवत्ता पर असर पड़ने की आशंका है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों का कहना है कि पहले से ही तुलाई में देरी हो रही थी, ऊपर से मौसम की मार ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि स्लाइड बुकिंग की स्पीड बढ़ाई जाए जिससे जल्द से जल्द तुलाई की व्यवस्था की जाए और गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए उचित इंतजाम किए जाएं।

  • Related Posts

    पटवारी ने ट्रेन से कटकर दी जान,कार में मिले दो मासूम बेटों के शव

    पिपरिया रेलवे स्टेशन की घटना से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क पिपरिया/बरेली। पिपरिया/बरेली। पिपरिया रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक हृदयविदारक घटना…

    Read more

    मां परमेश्वरी देवी दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,आकर्षक झांकी बनी आस्था का केंद्र

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर बरेली सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में माता रानी की भक्ति और आराधना का माहौल बना हुआ है।…

    Read more

    You cannot copy content of this page