रीवा DIG का रील्स पर एक्शन, पुलिसकर्मियों को चेतावनी – रील बनाओगे तो नपोगे

मध्यप्रदेश के रीवा रेंज के डीआईजी राजेश सिंह ने पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया पर रील बनाने से मना किया है। उन्होंने रीवा, सीधी, सतना, मैहर, सिंगरौली और मऊगंज जिलों के पुलिसकर्मियों को यह हिदायत दी है।

यह आदेश हाल ही में सामने आए विवादों के बाद आया है। कुछ पुलिसकर्मियों ने वर्दी या सिविल कपड़ों में रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। इन रील्स के वायरल होने से पुलिस विभाग की किरकिरी हुई।

रील्स की वजह से हुआ विवाद

डीआईजी के आदेश के बाद पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया पर गतिविधियां पोस्ट करने से पहले अनुशासन का ध्यान रखना होगा। हाल ही में कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा बनाई गई रील्स विभाग के लिए शर्मिंदगी का कारण बनीं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इन रील्स ने पुलिस विभाग की छवि को प्रभावित किया।

ये खबर भी पढ़िए… जबलपुर में गंदगी और बीमारियों पर हाईकोर्ट सख्त, ननि और सरकार से मांगी रिपोर्ट

आदेश का सख्त पालन सुनिश्चित करने के निर्देश

डीआईजी ने आदेश में कहा कि पुलिसकर्मी सोशल मीडिया पर विभाग की गरिमा को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि भविष्य में ऐसी पोस्ट आने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

डीआईजी के आदेश को कड़ाई से लागू करने के लिए सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। वे अपने कर्मचारियों को तीन दिनों में आदेश पढ़कर सुनाएंगे और रिपोर्ट रोजनामचा सान्हा में दर्ज करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए… अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय में प्राध्यापकों के नियमितकरण की तैयारी

पुलिस विभाग की छवि पर प्रभाव

डीआईजी ने कहा कि पुलिस विभाग जैसा अनुशासित क्षेत्र में ऐसा व्यवहार अनुशासन के खिलाफ है। वर्दी पहनकर या सिविल में रील बनाना विभाग की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है और यह पुलिसकर्मियों के पद और गरिमा के खिलाफ है।

ये खबर भी पढ़िए… एमपी में नई शिक्षा नीति ने 500 से अधिक स्टूडेंट्स के नामांकन को रोका, उम्र पर विवाद

पिछले दिन आए तीन मामले

1. सगरा थाना प्रभारी की रील

शनिवार को सगरा थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा की एक रील सामने आई थी। इसमें वह अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के गाने पर थाने के अंदर डांस कर रही थीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और थाना प्रभारी को ट्रोल किया गया। कुछ यूजर्स ने कहा कि उन्हें पुलिस विभाग में नहीं, बल्कि बॉलीवुड में होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़िए… एमपी में IAS अफसरों के तबादले पर PCC चीफ जीतू पटवारी ने बोला सरकार पर हमला

2. सिटी कोतवाली की प्रधान आरक्षक की रील

अप्रैल 2025 में सिटी कोतवाली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक संध्या वर्मा ने ड्यूटी के समय फिल्मी गानों पर रील बनाई। उन्होंने यह रील इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। रील के वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की छवि को नुकसान हुआ। इस पर एसपी विवेक सिंह ने उन्हें नोटिस जारी किया।

3. लोकसभा चुनाव प्रचार गीत की रील

25 मई 2024 को लोकसभा चुनाव के दौरान, सोहागी थाना अंतर्गत त्योंथर चौकी में पदस्थ आरक्षक मुन्ना यादव ने अखिलेश यादव के पक्ष में प्रचार गीत गाया। उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जो वायरल हो गया। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन था। इसके बाद, रीवा एसपी ने उसे लाइन हाजिर कर दिया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

MP | DIG | आईपीएस राजेश सिंह 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page