एनएच 45 पर बड़ा हादसा टला, ट्राले ने पीछे से मारी दो गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों को टक्कर,ड्राइवर सुरक्षित

            रणधीर सिंह धाकड़
सिटी बीट न्यूज नेटवर्क भौड़िया ( बरेली )

भौड़िया के पास एनएच 45 पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जबलपुर की और से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने गेहूं से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रालियों को नुकसान पहुंचा, वहीं सड़क पर गेहूं भी बिखर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्राले की रफ्तार तेज थी, जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रालियों से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रैक्टर-ट्रालियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और ट्रैक्टर चालकों सहित ट्राले का ड्राइवर सुरक्षित बच गया। जानकारी के मुताबिक एक ट्रैक्टर बम्ह़ोरी और दूसरा खरगोन का बताया जा रहा है। वह दोनों गेहूं बेचने पिपरिया मंडी जा रहे थे। घटना भौड़िया के पास बस स्टैंड की है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना शुक्रवार सुबह 4:30 की बताई जा रही है। ट्रैक्टर ड्राइवर ने बताया कि गेहूं खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त गेहूं ना तुलाए जाने पर बचा हुआ गेहूं पिपरिया मंडी ले जा रहे थे। सूचना मिलने बरेली पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे के चलते पांच घंटे तक एनएच 45 पर यातायात प्रभावित रहा। बड़ी मुश्किल के बाद यातायात सुचारू रूप से चालू हो पाया।

  • Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भक्ति में डूबा खरगोन,रातभर गूंजे कान्हा के भजन

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरगोन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य रात्रि जागरण, भजन क्लिबिंग एवं श्रीकृष्ण केंद्रित महानाट्य का आयोजन किया…

    Read more

    खेड़ापति मंदिर प्रांगण में रक्षाबंधन महोत्सव,मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन।  खेड़ापति मंदिर प्रांगण खरगोन में आज रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।…

    Read more

    You cannot copy content of this page