श्री खेड़ापति माता मंदिर प्रांगण में भगवान मनकामेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा संम्पन्न

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

खरगोन श्री खेड़ापति माता मंदिर प्रांगण में भगवान मनकामेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा की गई उक्त आयोजन बिगत एक सप्ताह से पंडित संतोष कुमार शास्त्री अहमदपुर, पंडित महेश भार्गव शास्त्री, एवं कर्म काडी ब्राह्मणों द्वारा चल रहे इस पुनीत कार्य में ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष पंचमी के पावन अवसर शुक्रवार को भगवान मनकामेश्वर महादेव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विद्वान पंडितों द्वारा हवन-पूजन, एवं रुद्राभिषेक कराया गया। इसके पश्चात भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा को मंदिर में स्थापित कर महाआरती की गई। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन एवं कन्या भोज, भंडारे प्रसादी वितरण का आयोजन भी किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान पटेल रसिक बिहारी रघुवंशी ( पटेल परिवार ) सिंगपुर वाले खरगोन के द्वारा भगवान भोलेनाथ के मंदिर का निर्माण 10 लाख की लागत से कराया गया ,इस अवसर पर पटेल परिवार सहित, समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे क्षेत्र में धार्मिक आस्था का प्रतीक बने भगवान मनकामेशवर मंदिर का निर्माण पटेल रसिक बिहारी रघुवंशी ( सिंहपुर वाले पटेल परिवार, )खरगोन के सहयोग से संपन्न हुआ।मंदिर निर्माण के बाद क्षेत्र में भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि भगवान मनकामेश्वर महादेव का यह मंदिर गांव एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है, जहां नियमित पूजा-अर्चना एवं धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले रसिक बिहारी रघुवंशी एवं पटेल परिवार ने बताया कि यह कार्य समाज एवं धर्म सेवा की भावना से किया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से यह पवित्र कार्य पूर्ण हो पाया।

  • Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भक्ति में डूबा खरगोन,रातभर गूंजे कान्हा के भजन

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरगोन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य रात्रि जागरण, भजन क्लिबिंग एवं श्रीकृष्ण केंद्रित महानाट्य का आयोजन किया…

    Read more

    खेड़ापति मंदिर प्रांगण में रक्षाबंधन महोत्सव,मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन।  खेड़ापति मंदिर प्रांगण खरगोन में आज रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।…

    Read more

    You cannot copy content of this page