एक नकल ने बदले सारे नियम… अब आधी बांह के कपड़े ही पहन सकेंगे, ज्वेलरी-जूते बैन

बिलासपुर के एक केंद्र में रविवार को पीडब्ल्यूडी सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में नकल का मामला सामने आया। इसके बाद छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने नियमों में बदलाव किया है। परीक्षाओं में अब जूते पहनकर आने पर रोक रहेगी। अभ्यर्थियों को फुटवियर के रूप में चप्पल पहनकर आना होगा। 

इसी तरह आधी बांह के कपड़े ही मान्य किए जाएंगे। कान में ज्वेलरी पहनकर परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। 20 जुलाई को होने वाली सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा इसी नियम के तहत होगी।

ये खबर भी पढ़िए…BA.B.Ed और B.Sc.B.Ed में 12वीं से होगा एडमिशन, व्यापमं नहीं लेगी परीक्षा

15 मिनट पहले बंद होगी गेट

इसी तरह अब परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले गेट बंद कर दिया जाएगा। पहले व्यापमं की परीक्षा के लिए जो समय निर्धारित था उस समय तक एंट्री दी जाती थी। जैसे, यदि एग्जाम सुबह 10 बजे से है तो मेन गेट 9:45 बजे बंद हो जाएगा। हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े ही परीक्षा के लिए मान्य है। परीक्षा शुरू होने के पहले आधे घंटे में एवं परीक्षा समाप्त होने के आखिरी आधे घंटे में केंद्र से बाहर जाने की मनाही है।

जूते पहनकर एग्जाम में एंट्री नहीं- अब व्यापमं की परीक्षाओं में अभ्यर्थी केवल चप्पल पहनकर ही आ सकेंगे, जूते पहनना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

सिर्फ हल्के रंग और आधी बांह वाले कपड़े मान्य- परीक्षा में हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनने होंगे, और कान में कोई भी ज्वेलरी नहीं पहनी जा सकेगी।

15 मिनट पहले बंद होगा एग्जाम सेंटर का गेट- परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले ही गेट बंद कर दिया जाएगा। जैसे: 10 बजे एग्जाम है तो 9:45 बजे गेट बंद।

इलेक्ट्रॉनिक सामान और एक्सेसरीज़ पूरी तरह बैन- मोबाइल, स्मार्टवॉच, पर्स, बेल्ट, टोपी, स्कार्फ, और अन्य इलेक्ट्रॉनिक या निजी वस्तुएं परीक्षा कक्ष में ले जाना मना है।

अब होगी मेटल डिटेक्टर से जांच- व्यापमं अब यूपीएससी और NEET जैसी परीक्षाओं की तर्ज पर कड़े सुरक्षा नियम लागू करेगा, जिसमें मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की जाएगी। 

 

ये सभी चीजें बैन

परीक्षा कक्ष में संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूरी तरह से वर्जित है। नीट, जेईई व यूपीएससी की तर्ज पर व्यापमं ने भी परीक्षाओं को लेकर कड़े प्रावधान किए हैं। इन परीक्षाओं में जिस तरह से कपड़े पहनने, जूते, आभूषण आदि को लेकर गाइडलाइन है, उसी तरह का नियम यहां भी लागू होगा। व्यापमं की परीक्षाओं में अभ्य​​र्थियों की जांच अब मेटल डिटेक्टर से भी होगी। 

ये खबर भी पढ़िए…इंदौर में व्यापमं के आरोपी इंडेक्स कॉलेज के मालिक सुरेश भदौरिया के घर व ऑफिस पहुंची CBI

पहले सिर्फ हाथों से तलाशी ली जाती थी। परीक्षा शुरू होने के बाद पुलिस कर्मी परीक्षा केंद्र परिसर तथा बाहर का भी निरीक्षण करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि 20 जुलाई को जल संसाधन विभाग की सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा से ही नए प्रावधान लागू हो जाएंगे।

 

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page