M.Ed Session 2025-27 : अंतिम सूची जारी… इस दिन तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति

एमएड सत्र 2025-27 में सीधी भर्ती अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची एवं अंतिम प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। यह सूची शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय की वेबसाइट www.cteraipur.org तथा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) की वेबसाइट scert.cg.gov.in पर देखी जा सकती है।

 
 21 जुलाई तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची से संबंधित दावा-आपत्ति 15 जुलाई 2025 से 21 जुलाई 2025 तक प्रस्तुत की जा सकती है। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी। चयनित अभ्यर्थी अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ 15 जुलाई 2025 से 21 जुलाई 2025 तक कार्यालयीन समय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

रविविः एमएससी केमिस्ट्री के लिए 18 और मैथ्स की काउंसिलिंग 19 जुलाई को होगी

पं. रविशंकर विश्वविद्यालय अध्ययनशाला में संचालित विभिन्न कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। एमएससी केमिस्ट्री में 10 पेमेंट सीट रिक्त है। इसके लिए रसायन अध्ययनशाला में 18 जुलाई को काउंसिलिंग होगी। इसी तरह एमएससी गणित में 40 सीटें रिक्त है। इसके लिए गणित अध्ययनशाला 19 जुलाई को काउंसिलिंग होगी। 

वहीं दूसरी ओर एमएससी माइक्रोबायोलॉजी और एमएससी बायोकेमिस्ट्री में कुल 26 सीटें हैं। इनमें 7 खाली हैं। इसके लिए सेकंड राउंड की काउंसिलिंग 16 जुलाई को स्कूल ऑफ स्टडीज लाइफ साइंस डिपार्टमेंट रविवि में आयोजित की जाएगी। वे छात्र जो विवि की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे प्रवेश के लिए इस काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी रविवि की वेबसाइट पर जारी की गई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

 

 

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page