बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर सिस्टम, राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूलों में छुट्टी घोषित

बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान के कई जिलों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस सिस्टम के कारण 6 जिलों में विशेष रूप से अतिभारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जिनमें कोटा, अजमेर, जोधपुर और उदयपुर संभाग प्रमुख हैं। अजमेर में तेज बारिश होने से जिला कलेक्टर ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। 

मौसम विभाग की चेतावनी, 6 जिलो में भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम का असर तेज होकर डिप्रेशन में तब्दील हो गया है। इस प्रणाली के प्रभाव से राजस्थान के कुल 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें से 6 जिलों में अतिभारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कोटा, पाली, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा और अजमेर में अगले 24 घंटे में अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 

यह खबरें भी पढ़ें… 

राजस्थान में सरकारी नौकरी की बंपर भर्ती, कई विभागों में हजारों पदों पर मांगे गए आवेदन

क्या सस्ता होने वाला है पेट्रोल-डीजल? तेल की कीमतों पर पेट्रोलियम मंत्री ने दे दिए बड़ा बयान

अजमेर में 3 घंटे तक मूसलाधार बारिश

अजमेर में शुक्रवार सुबह से ही भारी बारिश शुरू हो गई थी। सुबह करीब 4 बजे तेज बारिश का दौर शुरू हुआ, जो 7 बजे तक लगातार जारी रहा। इससे पहले ही जिला कलेक्टर लोकबंधु ने रेड अलर्ट जारी कर स्कूलों में छुट्टी का आदेश दिया। अजमेर के अलावा कोटा, बूंदी, टोक, भीलवाड़ा और पाली में भी अतिभारी बारिश का अनुमान है। 

 

heavy rain alart
Photograph: (the sootr)

 

heavy rain alart03
Photograph: (the sootr)

 

heavy rain alart02
Photograph: (the sootr)

 

 

ऐसे समझें राजस्थान में मौसम का मिजाज 

  1. अजमेर में भारी बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टी घोषित, जिला कलेक्टर ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह आदेश दिया।
  2. राजस्थान के 6 जिलों में अतिभारी बारिश का अलर्ट, कोटा, अजमेर, जोधपुर, और उदयपुर संभाग में विशेष रूप से प्रभावी।
  3. कोटा में एक युवक बरसाती नाले में बहकर मौत का शिकार, पिछले चार दिनों में बारिश से 21 लोगों की मौत हुई।
  4. हनुमानगढ़ में 110MM बारिश दर्ज की गई, अन्य जिलों में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी है।
  5. बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम से बारिश का खतरा बढ़ा, 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया।

कोटा और झालावाड़ में बारिश से हुए नुकसान

कोटा में गुरुवार को एक युवक बरसाती नाले में बहकर अपनी जान गंवा बैठा। इसी तरह झालावाड़ जिले के भवानीमंडी क्षेत्र में रेवा नदी का जलस्तर बढ़ जाने से ढाबा गांव टापू बन गया। बारिश से हुए हादसों में पिछले 4 दिन में कुल 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें सबसे अधिक मौतें कोटा में हुई हैं।  

यह खबरें भी पढ़ें… 

दीया कुमारी का जयगढ़ राज: सत्ता का ताज भी उनका, खजाना भी उनका…जंगल, किला, कानून सब जेब में!

डिप्टी सीएम दीया कुमारी का सिविल लाइंस के अरबों के बंगलों पर कब्जा, कानूनी जाल में उलझी सरकार

हनुमानगढ़ और आसपास के इलाकों में भारी बारिश

हनुमानगढ़ के पीलीबंगा क्षेत्र में गुरुवार को 110MM बारिश दर्ज की गई, जो इस वर्ष की सबसे अधिक बारिश है। अन्य क्षेत्रों में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी है। पाली, सवाई माधोपुर, जोधपुर, करौली, झालावाड़, चूरू और झुंझुनूं जैसे जिलों में हल्की से लेकर भारी बारिश हुई है। 

लोकसभा स्पीकर ने लिया बाढ़ का जायजा 

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का ट्रेक्टर पर बैठकर जायजा लिया। लोकसभा स्पीकर बिरला कोटा के रामगंज मंडी क्षेत्र के कई इलाकों में पहुंचे, यहां उन्होंने लोगों से बात कर राहत एवं बचाव कार्यो का जायजा लिया। बीते दो दिनों से रामगंजमंडी व आसपास के इलाकों में लगातार बारिश का दौर चल रहा है। जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए है।

राजस्थान के इन जिलों में हुई जोरदार बारिश

बारां के अटरू में 79MM, मांगरोल में 59MM, बीकानेर के जसरासर में 67MM, चूरू के बीदासर में 48MM बारिश हुई। इसके अलावा दौसा, झालावाड़, पचपहाड़, और झुंझुनूं में भी भारी बारिश दर्ज की गई है। इन जिलों में प्रशासन ने आपातकालीन तैयारी की है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य चलाए जा रहे हैं। 

रामगंज मंडी में बाढ जैसे हालात

राजस्थान के रामगंज मंडी शहर में बीते 24 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए है। यहां के रामगंज मंडी, खैराबाद के नदी-नाले उफान पर आ गए है। जिससे बस्तियों में पानी भराव की समस्या पैदा हो गई है। सांगोद में मात्र दो घंटे में 97 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। यहां लोग घरों में कैद हो गए है। स्कूल, कालेजों में छुटटी घोषित कर दी गई है। बारिश के काररण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।  

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧‍👩

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page