बरेली में टीबी मुक्त भारत अभियान अन्तर्गत आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित, फूड बास्केट का भी किया गया वितरण

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विकासखंड बरेली अन्तर्गत “100 दिवसीय आयुष्मान आरोग्य अभियान” के तहत ग्राम डिब्बी, मनकापुर एवं पिपरिया खाकी में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक वर्ग, विशेषकर उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों के निवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना एवं टीबी (क्षय रोग) जैसी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान करना रहा। एल.टी.फाउन्डेशन(दावत राईस)मंडीदीप के माध्यम से टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरण किया गया। शिविर में आए नागरिकों की टीबी स्क्रीनिंग हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, रक्त शर्करा एवं बीएमआई सहित अन्य जरूरी स्वास्थ्य परीक्षण भी किए गए। जिले में 375 हाई रिस्क ग्रामों का चिन्हांकन किया गया है। जिसमें से 246 ग्रामों में शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उक्त शिविरों में 206 टी.बी. मरीजों का उपचार प्रारंभ किया गया। उक्त मरीजों को निक्क्षय मित्र के माध्यम से अडाप्षन कराया गया। टी.बी. मुक्त भारत एप के माध्यम से निक्क्षय मित्र द्वारा टी.बी.मरीजों की देखभाल किये जाने हेतु प्रशिक्षण भी शिविर के दौरान दिया गया ।

  • Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भक्ति में डूबा खरगोन,रातभर गूंजे कान्हा के भजन

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरगोन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य रात्रि जागरण, भजन क्लिबिंग एवं श्रीकृष्ण केंद्रित महानाट्य का आयोजन किया…

    Read more

    राखी के पवित्र धागों में दिखा भाई-बहन का अटूट स्नेह, बहनों ने मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र,जनसेवा के लिए की मंगलकामना

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मंगलवार को बरेली के मानस सतसंग भवन में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और आत्मीय स्नेह की अनूठी तस्वीर देखने…

    Read more

    You cannot copy content of this page