राष्ट्र निर्माण में कलचुरी समाज की अहम भूमिका है-नरेंद्र शिवाजी पटेल राज्यमंत्री 

समाज के पुरोधाओं के  रास्ते पर चल कर पाई मंजिल

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली – कलचुरी समाज की देश के निर्माण में अहम भूमिका है। कलचुरी समाज जहाँ भी होती है अहम भूमिका में होती है। यह बात राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बरेली में जिला कलचुरी (कलार) समाज द्वाराआयोजित कलचुरी लोकमंगल संकल्प समारोह 2026  में  मुख्य अतिथि के रूप में कलचुरी समाज को संबोधित करते हुए कही। पटेल ने जिला कलचुरी समाज द्वारा लोकहित में प्रतिभाओं को सम्मानित करने और दिव्यांग की सहायता करने  की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कलचुरी समाज ने भाजपा को राजो मालवीय और मालती राय जैसी प्रखर नेत्रियाँ दी हैं। पटेल ने कहा नाथूराम वर्मा,रमेश वर्मा,सीताराम राय संघ के संस्थापक रहे हैं। कलचुरी समाज के इन पुरोधाओं के बनाये रास्ते पर चलकर ही आज हम सरकार का हिस्सा बने हैं। पटेल ने कलचुरी समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा सहित सभी पदाधिकारी को सफल कार्यक्रम बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही भोपाल महापौर मालती राय ने कहा सभी समाज को देश हित में अपना योगदान देना चाहिए देश हित में सभी का हित समाहित है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम ने नवनियुक्त अध्यक्ष रवि मालवीय ने बड़ी सफलता हासिल करने के लिए संघर्ष भी कड़ा करना पड़ता है। संघर्ष ही सफलता की मंजिल होती है। भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रखर वक्ता राजो मालवीय ने कहा पूरे मध्य प्रदेश में रायसेन जिला एक अकेला जिला जहाँ प्रजातांत्रिक रूप से जिला अध्यक्ष के चुनाव होता है। प्रजातांत्रिक रूप चुनकर जिला अध्यक्ष बने राजेंद्र वर्मा ने अपने अल्पकाल में बहुत ही बहुत प्रसंसनीय कार्य किया है। समाज सेवा और जन सेवा का लिया संकल्प जिला कलचुरी समाज की नवगठित कार्यकारिणी ने लोकमंगल की भावना से जनसेवा और समाज सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि नरेंद्र शिवाजी पटेल ने जिला कलचुरी समाज की नवनियुक्त कार्यकारिणी संरक्षक मंडल और विभिन्न तहसीलों के अध्यक्ष का सम्मान किया। इससे पूर्व जिले की कलचुरी समाज की प्रतिभाओं को अतिथिओ द्वारा सम्मानित किया गया। सिलवानी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मुकेश राय ने जिला अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा की उपलब्धियो को गिनाया। अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनिल वर्मा,रोशेष राय और आभार कैलाश राय द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट एम एल राय,राष्ट्रीय सचिव हरिराम राय, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौकसे, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष किशोर राय, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कटकवार अतिथि के रूप में मौजूद रहे । कार्यक्रम में परामर्शदाता हीरेन्द्र मालवीय ,मुकेश राय सिलवानी,उपाध्यक्ष जितेंद्र राय गैरतगंज जितेंद्र रायसेन, अशोक चौकसे उदयपुरा, प्रकाश राय मंडीदीप, अनिल वर्मा बरेली, राहुल राय बेगमगंज, वीरेंद्र खरगोन शिवनारायण राय गैरतगंज, रोशेष राय बरेली, मनीष चौकसे रायसेन, भीकम राय  बरेली, संजीव राय अमरावत, कमल किशोर मालवीय, अवधनारायण  चौकसे, चंद्रकेश राय गैरतगंज,अमित राय, दीपक वर्मा, मनोज राय, राममोहन राय, राकेश वर्मा, जगदीश राय और शिवम राय, बृजभूषण राय को महापौर मालती राय द्वारा समाज हित में उत्कृष्ट योगदान की शपथ दिलाई गई। समारोह में रायसेन जिले की सभी तहसीलों से बड़ी संख्या में कलचुरी समाज के लोग जुटे।

  • Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भक्ति में डूबा खरगोन,रातभर गूंजे कान्हा के भजन

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरगोन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य रात्रि जागरण, भजन क्लिबिंग एवं श्रीकृष्ण केंद्रित महानाट्य का आयोजन किया…

    Read more

    खेड़ापति मंदिर प्रांगण में रक्षाबंधन महोत्सव,मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन।  खेड़ापति मंदिर प्रांगण खरगोन में आज रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।…

    Read more

    You cannot copy content of this page