रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी,चालक सुरक्षित

रणधीर धाकड़ भौड़िया
सिटी बीट न्यूज नेटवर्क

क्षेत्र में दिन-रात रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का परिवहन लगातार जारी है। इसी बीच रविवार को शाम 5:00 बजे एक रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि दुर्घटना में चालक सुरक्षित बच गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली खदान से रेत लेकर जा रहा था,तभी एन एच 45 भौड़िया के पास चालक का संतुलन बिगड़ गया और रेत से भरी ट्राली सड़क किनारे खेत में जा पलटी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में दिन-रात रेत से भरे वाहनों का संचालन हो रहा है। लगातार वाहन चलाने और पर्याप्त आराम नहीं मिलने के कारण चालकों को थकान होने से हादसा हो रहे हैं। जिससे दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाती है।गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रेत परिवहन में सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने तथा ओवरलोडिंग और अनियंत्रित परिवहन पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है

  • Related Posts

    राष्ट्र निर्माण में कलचुरी समाज की अहम भूमिका है-नरेंद्र शिवाजी पटेल राज्यमंत्री 

    समाज के पुरोधाओं के  रास्ते पर चल कर पाई मंजिल सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली – कलचुरी समाज की देश के निर्माण में अहम भूमिका है। कलचुरी समाज जहाँ…

    Read more

    अनिल वर्मा बने जिला महामंत्री

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली – जिला कलचुरी ( कलार) समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने जिला समिति की घोषणा की है। राजेन्द्र वर्मा द्वारा घोषित जिला समिति…

    Read more

    You cannot copy content of this page