रायसेन, 03 अगस्त 2025 – केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिलवानी तहसील के बम्होरी में बाढ़ प्रभावितों से की मुलाकात।

रायसेन, 03 अगस्त 2025
प्रदीप धाकड़ मो. 9425654291

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सिलवानी तहसील के बम्होरी में बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री चौहान ने बाढ़ प्रभावितों से कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान उन्होंने बम्होरी में मूंग उपार्जन केंद्र का भी निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री ने मूंग उपार्जन केंद्र के निरीक्षण के दौरान उपज बेचने आए किसानों से संवाद कर जानकारी ली। साथ केंद्र प्रभारी और अधिकारियों को निर्देशित किया कि मूंग उपार्जन कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ निर्धारित मांपदंडों के अनुरूप की जाए। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह, राकेश शर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधी और अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

    किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्रीजी का हेलीकॉप्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) * मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में उपार्जन केंद्र पर चल रही…

    Read more

    ई-उपार्जन में स्लॉट बुकिंग ठप, बरेली में किसानों का आक्रोश—तीसरे दिन भी धरना जारी

    रजिस्ट्रेशन पूरे, पर स्लॉट नहीं खुल रहे; चुनिंदा बुकिंग को प्रचारित कर भ्रम फैलाने का आरोप सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली।  मध्यप्रदेश सरकार की ई-उपार्जन योजना के तहत जहां किसानों…

    Read more

    You cannot copy content of this page