ग्वालियर में कांग्रेस की वोट सत्याग्रह तिरंगा यात्रा, जीतू पटवारी का BJP पर वोट चोरी का आरोप

MP के ग्वालियर में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में वोट सत्याग्रह तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। यह यात्रा कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के क्षेत्र के एमएलबी कॉलेज से शुरू हुई। यात्रा शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए एमएलबी कॉलेज मैदान में समाप्त हुई। हजारों युवाओं ने बाइक रैलियों के रूप में यात्रा में भाग लिया। कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने भी इसमें भाग लिया।

बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप

इस यात्रा के दौरान जीतू पटवारी ने बीजेपी की सरकारों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकारें वोट चोरी के माध्यम से सत्ता में आई हैं। इसे उन्होंने लोकतंत्र की हत्या करार दिया। पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने इस फर्जीवाड़े को उजागर किया है। उन्होंने यह भी बताया कि यात्रा प्रदेश और देश की जनता को जागरूक करने के लिए निकाली गई है, ताकि लोग वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाएं।

ये भी पढ़ें…मध्यप्रदेश में भी वोट चोरी का खुलासा करेगी कांग्रेस, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने लगाए कई आरोप

यात्रा में कांग्रेस नेताओं की भागीदारी

वोट सत्याग्रह तिरंगा यात्रा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और विधायक सतीश सिकरवार विशेष रथ पर सवार होकर शामिल हुए। यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। उन्होंने यात्रा के दौरान बीजेपी और उनकी कथित “वोट चोरी” की रणनीतियों का विरोध किया।

 

ये भी पढ़ें…वोटर लिस्ट विवाद पर बढ़ी सियासी सरगर्मी, बघेल ने कहा – वोट चोरी से बनी भाजपा सरकार

ये भी पढ़ें…वोट चोरी पर राहुल गांधी ने लॉन्च की वेबसाइट, जारी किया टोल फ्री नंबर, लोगों से जुड़ने की अपील

ये भी पढ़ें…सीएम मोहन यादव का इंदौर दौरा, विशाल तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल

संदिग्ध वोटर्स का मामला और सियासी तूल

MP में संदिग्ध वोटर्स का मामला अब सियासी चर्चा का केंद्र बन गया है। यह कांग्रेस के लिए बड़ा मुद्दा बन गया है। बिहार के बाद यह मामला मध्य प्रदेश में भी चर्चा में है। कांग्रेस इसे बीजेपी की “वोट चोरी” की रणनीति मान रही है। इस मुद्दे पर सरकार पर दबाव बनाने के लिए कांग्रेस ने “वोट सत्याग्रह तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧‍👩

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page