सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन 

सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी लाभार्थियों हेतु प्रौद्योगिकी प्रदर्शन’ कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यक्रम पूर्व में किए गए सामुदायिक परामर्शों के आधार पर विकसित स्थानीय जलवायु, सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों एवं सांस्कृतिक परिवेश के अनुरूप पीएमएवाई-जी आवास प्रतिरूपों के प्रदर्शन पर केंद्रित था। कार्यशाला का प्रमुख आकर्षण ऑगमेंटेड डेमोंस्ट्रेशन रहा, जिसके माध्यम से लाभार्थियों ने प्रस्तावित आवासों की रूपरेखा, निर्माण तकनीक एवं जलवायु-अनुकूल विशेषताओं का आभासी अनुभव प्राप्त किया। प्रधान वैज्ञानिक डॉ. किशोर कुलकर्णी एवं वरिष्ठ परियोजना सहयोगी आकाश पांडेय ने गुणवत्तापूर्ण चिनाई, स्थानीय निर्माण सामग्री के प्रभावी उपयोग, दरारों की रोकथाम तथा संरचनात्मक सुरक्षा जैसे विषयों पर तकनीकी मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन शशिकांत पांडेय एवं सौरभ साहू द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में तहसीलदार विक्टर रोड्रिग्स,आशा कार्यकर्ता श्रीमती प्रीतेश घुरे, ग्राम सरपंच प्रवीण कुमार कुशवाहा तथा प्रधानाचार्य राकेश वर्मा भी उपस्थित रहे। यह पहल सीएसआईआर स्मार्ट विलेज की परिकल्पना को साकार करते हुए सुरक्षित, टिकाऊ एवं आपदा-रोधी ग्रामीण आवासों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    4/ Pressant Salle de jeu � 60 � sans avoir í  wager + deux � diesel í  l’époque la presence

    Cashed, il est l’eldorado du jeux ! Machines pour sous parmi ligue, blackjack, fraise, tentative, gaming facilement, l’article engendre par réellement apogees editeurs. Cote la capitale sportifs, nous abritee grace…

    Read more

    You cannot copy content of this page