जिले में अब तक 1205.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज बीते 24 घंटे में हुई 37.3 मिलीमीटर औसत वर्षा – अब तक सर्वाधिक वर्षा बेगमगंज तहसील में दर्ज की गई तथा पिछले 24 घंटे मे सुल्तानपुर में दर्ज की गई

​प्रदीप धाकड़
मो.9425654291
बरेली (रायसेन)। 

रायसेन ​जिले में 01 जून से 21 अगस्त तक 1205.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है जो कि पिछले वर्ष इस अवधि में हुई औसत वर्षा से 290.4 मिलीमीटर अधिक है। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 1197.1 मिलीमीटर है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 01 जून से 21 अगस्त 2025 तक जिले के वर्षामापी केन्द्र रायसेन में 1007 मिलीमीटर, गैरतगंज में 1089.8, बेगमगंज में 1310.4, सिलवानी में 1306.8, गौहरगंज में 985.9, बरेली में 1252.8, उदयपुरा में 1674.7, बाड़ी में 1117.5, सुल्तानपुर में 1099.2 तथा वर्षामापी केन्द्र देवरी में 1207.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

यह रही 24 घंटे की बारिश की स्थिति सर्वाधिक वर्षा सुल्तानपुर में दर्ज की गई

जिले में बीते 24 घंटे में 21 अगस्त को सुबह 08 बजे तक 37.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र रायसेन में 12 मिलीमीटर, गैरतगंज में 36.4, बेगमगंज में 54.7, सिलवानी में 27.6, गौहरगंज में 29, बरेली में 17.2, उदयपुरा में 25.4, बाड़ी में 50.5, सुल्तानपुर में 101 तथा वर्षामापी केन्द्र देवरी में 19.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

    किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्रीजी का हेलीकॉप्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) * मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में उपार्जन केंद्र पर चल रही…

    Read more

    ई-उपार्जन में स्लॉट बुकिंग ठप, बरेली में किसानों का आक्रोश—तीसरे दिन भी धरना जारी

    रजिस्ट्रेशन पूरे, पर स्लॉट नहीं खुल रहे; चुनिंदा बुकिंग को प्रचारित कर भ्रम फैलाने का आरोप सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली।  मध्यप्रदेश सरकार की ई-उपार्जन योजना के तहत जहां किसानों…

    Read more

    You cannot copy content of this page