माटी गणेश एवं सिद्ध गणेश अभियान के अंतर्गत शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरेली में प्रशिक्षण कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन

माटी गणेश — सिद्ध गणेश की बनाई प्रतिमा

प्रदीप धाकड़
मो.9425654291
बरेली, ( रायसेन )।

माटी गणेश एवं सिद्ध गणेश अभियान के अंतर्गत शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरेली में प्रशिक्षण कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हीरा जी कुशवाहा , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला प्रचारक, द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा एवं संस्कृति विषय पर उद्बोधन दिया गया। साथ ही, समर सिंह राजपूत,पूर्व छात्र एवं जन भागीदारी समिति सदस्य,द्वारा छात्र-छात्राओं के आदर्श,गणेश जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संदीप चौहान, जनभागीदारी अध्यक्ष, एवं प्राचार्य डाॅ. नीरज दुबे द्वारा की गई। अध्यक्ष जन भागीदारी समिति संदीप चौहान द्वारा सभी से मिट्टी के गणेश एवं गोबर के गणेश ,गणेश उत्सव पर बनाने की अपील की गई क्योंकि मिट्टी के गणेश प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से अनुकूल होते हैं। मिट्टी से बने गणेश की पूजा करने का विशेष फल होता है मिट्टी में शुद्धता होती है कोई केमिकल नहीं होते। विसर्जन के समय जल प्रदूषण भी नहीं होता इससे स्वदेशी आंदोलन को भी बल मिलेगा। सरकार भी चाहती है स्वदेशी जागरण हो अपने कारीगरों को रोजगार मिलेगा।
इस अवसर पर माटी से गणेश जी की प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण डाॅ. डी.एस. चौहान, अतिथि विद्वान द्वारा दिया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने स्वयं गणेश प्रतिमा का निर्माण किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page