आज शाम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुलमोहर श्री गणेश उत्सव समिति में करेंगें मंगलमूर्ति के दर्शन

 

सिटी बीट न्यूज भोपाल

आपरेशन सिंदूर पर आधारित भोपाल के गुलमोहर गणेश उत्सव समिति में पहॅुचकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव श्री गणेश भगवान की पूजा अर्चना करेंगें। समिति के अध्यक्ष अभिज्ञान नरेन्द्र पटेल ने बताया कि आपरेशन सिंदूर पर आधारित भव्य झांकी एवं अन्य धार्मिक आयोजन के साथ भगवान गणेश जी की उपासनसा की जा रही है। उन्होने बताया कि गुलमोहर गणेश उत्सव समिति द्वारा भगवान की महाआरती, विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या, रंगोली यहां के विशेष आकर्षण हैं। गुलमोहर श्री गणेश उत्सव समिति शिवाजी फाउन्डेशन के अध्यक्ष अभिज्ञान नरेन्द्र पटेल ने बताया कि गुरूवार शाम 7.30 बजे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आज महाआरती होगी। उक्त आयोजन में सभी से शामिल होने का आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि गुलमोहर गणेश उत्सव समिति भोपाल  झांकी की भव्यता की चर्चा पूरे प्रदेश भर में  है।

 

  • Related Posts

    भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ

    धार्मिक संस्थाओं के साथ बडी संख्या में सैकडों धर्मप्रेमी रहेे मौजूद सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली नगर के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर दालमिल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष…

    Read more

    उदयपुरा विधानसभा के देवरी में बाबा श्याम का होगा कीर्तन।

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली खाटू नरेश बाबा श्याम की प्रेरणा से 15 मार्च 2026 दिन रविवार एकादशी ग्यारस के अवसर पर बाबा श्याम की ज्योति और भव्य श्याम दरबार,श्याम…

    Read more

    You cannot copy content of this page