भारतीय किसान संघ बरेली तहसील इकाई ने दिया ज्ञापन… कहा, बिजली-खाद और सोलर पंप के आनलाईन व्यवस्था में हो सुधार

सिटी बीट न्यूज
बरेली (रायसेन)।

भारतीय किसान संघ तहसील इकाई बरेली ने अनुविभागीय अधिकारी बरेली को ज्ञापन देकर किसानों की विभिन्न समस्याओं की ओर ध्यान देने बात कही। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में डीएपी, एनपीके एवं यूरिया की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जावे एवं आगगी रबि फसल के लिए अभी से कारण किया जावे। किसानों ने कहा कि मूंग की खरीदी के उपरान्त आज तक कई किसानों का भुगतान नहीं किया गया है ,उनका तत्काल भुगतान कराया जाए। एवं जिन किसानों की मूंग तुलाई के पश्चात् कुछ किसानों के बिल नहीं बन पाए हैं उनके तुरंत बिल बनाये जाएं। जिससे किसानों का भुगतान हो सके ।
किसानों ने ज्ञापन में विद्युत व्यवस्था को लेकर कहा कि बिजली व्यवस्था से किसान परेशान हैं। शासन के नियमानुसार किसानों को निर्बाध रुप से विजली की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी। बरेली के अंतर्गत आने वाली डीबीजन में सभी सब स्टेशनों पर कृषि फीटरों का मेंटीनेस एवं पेड़ों की डालिया की कटाई की जाए, जिससे किसानों को पर्याप्त विद्युत सप्लाई मिल सके। ओवर लोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाए एवं अतिरिक्त ट्रासफार्मर आवश्यकता अनुसार रखे जाए । ज्ञापन में कहा गया है कि आर डी जी एस अंतर्गत डोमेस्टिक फीडरों पर जो पीटीआर रखे गए हैं उन्हे तुरंत चालू किए जाएं।

किसानों ने ज्ञापन में कहा कि सोलर पंप योजना शासन द्वारा चलाई जा रही है। सोलर पंप योजना का आवेदन ऑनलाइन नहीं हो पा रहा है। पोर्टल सुधार कर आवेदन स्वीकार कराये जाएं। ज्ञापन में कहा गया है कि सभी समस्याओं का गंभीरता से समाधान किया जाए।

  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page