जिले में सेवा पखवाड़ा अभियान के सफल और प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश , कहा- सभी एसडीएम स्वास्थ्य शिविर आयोजित करें

एक बगिया मॉ के नाम परियोजना तथा सीएम हेल्पलाईन की भी समीक्षा कर दिए दिशा निर्देश

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा जिला अधिकारियों तथा सभी एसडीएम को सेवा पखवाड़ा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सीएमएचओ तथा सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि सेवा पखवाड़ा के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएं तथा इसमें महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया जाए, स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू हों तथा स्वच्छता हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने एक बगिया मॉ के नाम परियोजना की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को स्थलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। फलदार पौधों का रोपण अधिक संख्या में और निर्धारित दूरी पर हो तथा उनकी सुरक्षा हेतु तार-फेसिंग ठीक तरीके से की गई हो, इसके लिए संबंधितों को निर्देशित करें। उन्होंने कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि आगामी 03 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ग्रामों में शिविर आयोजित किए जाएं जिनमें कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को उन्नत कृषि की जानकारी दी जाए।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जिला अधिकारियों और सभी एसडीएम को उच्च न्यायालय के प्रकरणों में प्राथमिकता से जबावदावा दर्ज कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यह कार्य गंभीरता से और तेजी से किया जाए। उन्होंने बेगमगंज एसडीएम द्वारा उच्च न्यायालय के सभी प्रकरणों में जबावदावा दर्ज कराए जाने की सराहना की। साथ ही तहसीलदारों और अधिकारियों को शीघ्र जबावदावा दर्ज कराने के निर्देश दिए। सिविल कोर्ट के प्रकरणों में भी जबाव दर्ज कराया जाए। सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिला अधिकारियों और एसडीएम को निर्देश दिए कि इसे गंभीरता से लें और शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराएं। सभी एसडीएम अनुभाग स्तर पर सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने सीएमएचओ तथा सिविल सर्जन को विशेष रूप से सीएम हेल्पलाईन शिकायतों को गंभीरता के साथ निराकृत कराने के लिए निर्देशित किया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर मनोज कुमार उपाध्याय, रायसेन एसडीएम मनीष शर्मा तथा जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से सभी एसडीएम वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page