बरेली के पास छींद मोड़ पर सड़क हादसा, युवक की मौत

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन)।

शुक्रवार तड़के बरेली से लगभग 5 कि.मी. दूर मोड़ पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक का सिर कुचला हुआ था और काफी खून भी वह गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम पप्पू धाकड़ उर्फ हरिशंकर धाकड़ पिता सरदास सिंह धाकड़ निवासी करण सिंह पिपरिया बताया गया। घटना की सूचना मिलते ही बरेली पुलिस मौके पर पहुँची और परिजनों को खबर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली सिविल अस्पताल भेज कर मामले की जांच शुरू कर ​दी है। अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

  • Related Posts

    मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समाज को दिया कुरीति उन्मूलन का संदेश, गुरारिया में रिया धाकड़ को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएँ   रणधीर सिंह धाकड़ सिटी बीट न्यूज भौड़िया। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में…

    Read more

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    You cannot copy content of this page