पुलिस अधिकारी आर पी गोहे का निराला अंदाज, बोले पैसे नहीं हैं तो मैं दूंगा पर चालान तो बनेगा

वाहन चालकों से कहा- आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी, आप भी नियमों का पालन कीजिए

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन)।

रविवार की शाम बरेली पुलिस का नियमों को लेकर एक निराला अंदाज देखने को मिला। रायसेन जिला पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय के निर्देशों का पालन करते हुए बरेली पुलिस लगातार सड़क पर दौड़ रहे नियम विरूद्ध वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में रविवार शाम को एसडीओपी कुंवर सिहं मुकाती एवं थाना प्रभारी कपिल गुप्ता के मार्गदर्शन में सब इंस्पेक्टर आरपी गोहे ने थाना स्टाफ के साथ बरेली के पास नेशनल हाईवे पर वाहन चैकिंग की।

आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी, आप नियमों का पालन कीजिए

यातायात अभियान के दौरान जब एसआई आरपी गोहे अपनी टीम के साथ नेशनल हाईवे पर वाहन चैक कर रहे थे तो उनका नियमों को लेकर अलग ही अंदाज देखने को मिला। जब कुछ दोपहिया वाहन चालकों ने कहा कि साहब नियम तो हमने तोड़ा है चालान भरने के लिए पैसे भी नहीं हैं, जाने दीजिए। इस पर एस आई, आर पी गोहे ने उन्हें समझाया कि रोड पर वाहन चलाते वक्त हेलमेट सहित अन्य यातायात नियमों का पालन करने से सुरक्षा बनी रहती है। इसका पालन कीजिए, आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है, आप अपने कर्तव्यों का पालन कीजिए। उन्होंने यह भी कहा कि नियम तोड़ने का चालान तो कटेगा भले ही पैसे मैं जमा कर दूंगा।

करीब बीस वाहन चेकिंग में 28 सौ रूपये का सम्मन शुल्क प्राप्त हुआ

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पुलिस द्वारा सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, बिना वर्दी, नो पार्किंग, रॉन्ग साइड की आदि की जांच की गई। इस दौरान करीब बीस वाहनों की चैकिंग गई, जांच के दौरान उक्त नियमों में लापरवाही बरतने पर आठ वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए यातायात धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई कर अठ्ठाईस सौ रूपये के चालान बनाए गए। कुछ कालेज के स्टूडेंट्स को समझाइश भी दी गई।

  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page