स्लाइड बंद होने से 37 किसानों के नहीं बने बिल, मूंग के भुगतान में हो रही परेशानी

पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह पटेल के साथ किसान कांग्रेस ने दिया एसडीएम को ज्ञापन

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन) ।

मंगलवार को मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस की रायसेन जिला इकाई ने पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह पटेल की मौजूदगी में किसान कांग्रेस के रायसेन जिला अध्यक्ष ठाकुर रणजीत सिंह रघुवंशी सहित कई किसानों ने बरेली एसडीएम संतोष मुद्गल को किसानों कि समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से मूंग उपार्जन का अंतिम भुगतान ना होने के संबंध में बताया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि माँ नर्मदा वेयरहाउस सर्रा में सेवा सहकारी समिति छुछार द्वारा मूंग उपार्जन किया गया था, लेकिन अभी तक कई किसानों का भुगतान नहीं हुआ है। ज्ञापन में बताया गया है कि 29 जुलाई से 31 जुलाई तक क्षेत्र में अत्यधिक बर्षा होने से जल भराव से नदी नाले उफान पर रहने से 3 दिन वेयरहाउस बंद रहा। जिससे लगभग 37 किसानों की स्लाईट कि अंतिम तिथि निकल गई । इस स्थिति में बिलिंग ना होने से बिल जनरेट नहीं हो पाए थे, और किसान अभी भी मूंग के भुगतान से बंचित हैं।

पूर्व विधायक बोले-कैसे मनेगी इन किसानों की दीपावाली

कांग्रेस के पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि इस समय धान की फसल में काफी लागत लग रही है और दीपावली का त्यौहार भी आने वाला है। जिन किसानों का मूंग का पैसा नहीं मिला है उनकी दीपावली कैसे मनेगी? उन्होंने कहा सरकार को चाहिए कि जल्दी ही किसानों को मूंग का भुगतान किया जाए।

  • Related Posts

    मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समाज को दिया कुरीति उन्मूलन का संदेश, गुरारिया में रिया धाकड़ को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएँ   रणधीर सिंह धाकड़ सिटी बीट न्यूज भौड़िया। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में…

    Read more

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    You cannot copy content of this page