शुक्रवार को श्री खेरापति माता मंदिर बरेली में होगी भव्य महाआरती

माताओं – बहनों से किया आग्रह 11 – 11 दीपक लेकर अवश्य पधारे

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन)।

नगर के विख्यात श्री खेड़ापति माता मंदिर पर शुक्रवार को भव्य महाआरती का संगीतमय आयोजन किया जाएगा। बरेली नगर सहित सम्पूर्ण क्षेत्र की धार्मिक आस्था का केंद्र श्री खेड़ापति माता मंदिर बरेली है। मैया के इस दिव्य दरबार में नवरात्र पर्व के चलते प्रतिदिन सुबह 4 बजे से जल चढ़ाने वालो की कतार लगी रहती है। समिति द्वारा बताया गया है कि श्री खेड़ापति माता मंदिर पर हऱ वर्ष की भांति इस वर्ष भी संगीतमयी महाआरती के साथ भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बरेली म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा संगीत संयोजन और राय टेंट एंड डिजिटल साउंड बरेली में माता रानी की महाआरती के साथ देवी गीत भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी । महाआरती में मुकुल कश्यप मातेश्वरी कम्प्यूटर के माध्यम से एल ई डी स्क्रीन पर एवं माता जी कि महाआरती का ऑनलाइन प्रसारण किया जायेगा । खेड़ापति माता मंदिर इन दिनों आधुनिक लाइट की दूधिया रौशनी से सराबोर श्रद्धालुओं को अपनी और आकर्षित कर रहा है एवं फूल माला डेकोरेशन के साथ साज सज्जा की गई है । श्री खेड़ापति माता मंदिर बरेली के अध्यक्ष मनीष मदरवंशी के साथ कोषाध्यक्ष बालमुकुंद राय , मोहन साहू , यतीश चौबे , श्याम सिंह कोली , ओंकार धाकड़ , नरेंद्र राय ,दीपेंद्र मदरवंशी ,राजकुमार साहू, सचिन राय ,राजेश पेंटर , पप्पू राजपूत , सहित समस्त सदस्यों ने सभी नगर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर महाआरती में शामिल होने का निवेदन किया है। मंदिर समिति अध्यक्ष मनीष मदरवंशी ने नगर के सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से एवं माताओं – बहनों से विशेष आग्रह है कि घर से 11 – 11 दीपक लेकर अवश्य पधारे ।

  • Related Posts

    मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समाज को दिया कुरीति उन्मूलन का संदेश, गुरारिया में रिया धाकड़ को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएँ   रणधीर सिंह धाकड़ सिटी बीट न्यूज भौड़िया। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में…

    Read more

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    You cannot copy content of this page