नगर परिषद बरेली में लोक कल्याण मेला का हुआ आयोजन

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )।

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत नगर परिषद बरेली में लोक कल्याण मेला का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस कार्यक्रम नगर परिषद बरेली द्वारा पीएम स्वनिधि कैंप आयोजित कर हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करने संबंधित जानकारी दी गई। बताया गया है कि कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि के नवीन आवेदन भरकर बैंक में प्रेषित किए जा रहे है एवं स्वनिधि दिवस मनाया गया। नगर परिषद बरेली के सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने बताया कि लोक कल्याण मेला के अंतरर्गत पथ विक्रेताओं को आमांत्रित किया गया था। उन्होंने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत 15 हजार,  25 हजार और 50 हजार के ऋण बैंक द्वारा दिए जाते है उन्होंने बताया कि स्वनिधि से समृद्धि के अंतरर्गत पथ विक्रेताओं और उनके परिवार वालों की समाजिक — आर्थिक प्रोफा​ईलिंग की जाती हैं लाभार्थियों भारत सरकार की 8 कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाना भी इसमें शामिल रहता है

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड — भारतीय पत्रकारिता में गौरवशाली योगदान के लिए सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन) बरेली। भारतीय पत्रकारिता में लंबे समय से सक्रिय और रायसेन जिले के वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके गौरवशाली योगदान…

    Read more

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    You cannot copy content of this page