राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार, मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन

रायसेन
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन
प्राधिकरण भारत सरकार, मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन
प्राधिकरण भोपाल तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण रायसेन के संयुक्त तत्वाधान में 17 अप्रैल 2025 दिन गुरुवार को समयः प्रातः 09.30 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक रायसेन जिले के मंडीदीप स्थित हिन्दुस्तान इलेक्ट्रोग्रेफाइट कंपनी लिमिटेड में रासायनिक औद्योगिक आपदा (Chemical/Industrial Disaster) का मॉक अभ्यास किया जाएगा।
यह मॉक अभ्यास (Mock Exercise) आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। जिले के नागरिकों को सूचित किया जाता है कि यह केवल एक प्रशिक्षण प्रक्रिया है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन द्वारा इस मॉक अभ्यास को लेकर
नागरिकों के लिए सूचना जारी की गई है जिसके अनुसार नागरिक अभ्यास के दौरान शांति बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की घबराहट से बचें। मॉक अभ्यास क्षेत्र में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। इसी प्रकार अफवाहों से बचें तथा दूसरों को सही जानकारी प्रदान करें। यदि आपको किसी भी असुविधा का अनुभव हो, तो तुरंत निकटतम प्रशासनिक
अधिकारियों को सूचित करें। सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि इस महत्वपूर्ण मॉक अभ्यास (Mock Exercise)
में प्रशासन का पूरा सहयोग करें। नागरिकों का सहयोग इस मॉक अभ्यास (Mock Exercise) को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड — भारतीय पत्रकारिता में गौरवशाली योगदान के लिए सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन) बरेली। भारतीय पत्रकारिता में लंबे समय से सक्रिय और रायसेन जिले के वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके गौरवशाली योगदान…

    Read more

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    You cannot copy content of this page