शासकीय महाविद्यालय बरेली में हुआ स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा का अनावरण

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )।

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरेली में युवाओं के आदर्श और प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा का अनावरण गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस प्रतिमा को जनभागीदारी समिति के सहयोग से स्थापित किया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष संदीप चौहान ने प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सचिव डॉ. नीरज दुबे ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चिंतन का परचम लहराया। वे केवल भारत के ही नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता के महान पथप्रदर्शक रहे।

अध्यक्ष संदीप चौहान ने कहा कि विवेकानंद जी के विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक और ऊर्जा स्रोत हैं। हमें उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र और समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।कार्यक्रम में समिति के सदस्य मोहन पटेल (बाबई), आगम जैन (बरेली), दिव्यांश चौहान सहित महाविद्यालय परिवार के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सक्सेना द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने संकल्प लिया कि वे स्वामी विवेकानंद जी के बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देंगे।

  • Related Posts

    मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समाज को दिया कुरीति उन्मूलन का संदेश, गुरारिया में रिया धाकड़ को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएँ   रणधीर सिंह धाकड़ सिटी बीट न्यूज भौड़िया। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में…

    Read more

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    You cannot copy content of this page