बरेली सिविल अस्पताल में अब तक किए गए 462 सफल डायलिसिस… सिविल अस्पताल में स्वचलित लिफ्ट का हुआ सफल परीक्षण

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )।

मरीजों को बेहतर उपचार मिलें, इसके लिए लगातार स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। बरेली शासकीय सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के विशेष प्रयासों से इसी वर्ष मार्च माह में डायलिसिस यूनिट की स्थापना की गई थी, जिससे क्षेत्र के मरीजों को डायलिसिस हेतु अब बाहर नहीं जाना पड़ता है। मार्च माह से अब तक इस यूनिट में 462 सफल डायलिसिस किए जा चुके हैं। प्रतिदिन औसतन तीन मरीजों का डायलिसिस किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बुधवार को सिविल अस्पताल बरेली में स्वचलित लिफ्ट का भी सफल परीक्षण किया गया, जिससे मरीजों को एक मंजिल से दूसरे मंजिल पर जाने में आसानी होगी। रायसेन जिले में जिला अस्पताल के बाद सिविल अस्पताल बरेली का भवन ही लिफ्ट से सुसज्जित है, जो स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के विशेष प्रयासों से संभव हो पाया है।

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page