डेफोडिल्स परिवार ने मनाया दीपावली मिलन समारोह

रोशनी पर्व पर जलाए दीप, सभी के जीवन में उजास की कामना

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )।

नगर बरेली की अग्रणी शैक्षणिक संस्था डेफोडिल्स स्कूल एमपी बोर्ड परिवार द्वारा दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। रोशनी के इस पर्व पर विद्यालय परिसर को दीपों, रंग-बिरंगी रंगोली और पुष्प सज्जा से सजाया गया। वातावरण में भक्ति, उत्साह और पारिवारिक स्नेह की छटा झलक रही थी।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश एवं मां लक्ष्मी जी की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात डायरेक्टर धर्मेंद्र ठाकुर एवं डॉ राधेश्याम धाकड़ सर ने सभी शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों को उपहार और मिठाई वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएँ दीं।

-प्राचार्या श्रीमति हर्षा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा-

“दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अपने हृदय में प्रेम, आनंद और प्रकाश भरने का संदेश देती है। डेफोडिल्स परिवार एक परिवार की तरह एकजुट होकर इस पर्व को मना रहा है। समस्त नगरवासियों को हमारी ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ।”

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने भी चेयरमैन, डायरेक्टर और प्रिंसिपल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा —

“जैसे दीपावली उजालों का पर्व है, वैसे ही डेफोडिल्स परिवार सभी के जीवन में खुशियों और सफलता का प्रकाश फैलाता रहे।”

-संस्थान के डायरेक्टर धर्मेंद्र ठाकुर ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा-

“बोर्ड की ओर से मैं बरेली नगर एवं आसपास के सभी नागरिकों को हृदय की गहराइयों से शुभकामनाएँ और बधाई देता हूँ। साथ ही हमारे सभी शिक्षकों एवं स्टाफ को भी हृदय से शुभकामनाएँ। दीपावली आनंद और प्रकाश का त्योहार है, जो हमें एकता और प्रेम का संदेश देता है। हम सब इस पर्व को परिवार की तरह मिलकर मना रहे हैं। मेरी कामना है कि यह आनंद, यह उजाला, दीपावली की तरह पूरे वर्षभर हमारे जीवन और प्रत्येक परिवार में बना रहे। सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं मंगलकामनाएँ।

  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page