एमपी में 25 हजार रुपए से कम फीस वाले इतने निजी स्कूलों को मिली नियमों में छूट

MP News: मध्य प्रदेश के 16 हजार निजी स्कूलों को फीस नियमों में छूट मिली है। जिन स्कूलों की वार्षिक फीस 25 हजार रुपए से कम है, उन्हें स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल पर फीस से संबंधित जानकारी अपलोड करने की जरुरत नहीं होगी। यह फैसला शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए एक आदेश के तहत लिया गया है।

अधिक फीस वाले स्कूलों के लिए अनिवार्य नियम

जिन निजी स्कूलों की वार्षिक फीस 25 हजार रुपए से अधिक है उन्हें फीस संबंधित जानकारी पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। इसके लिए अंतिम तिथि 15 मई, 2025 तक बढ़ा दी गई है। साथ ही, यह भी स्पष्ट किया गया है कि बिना अनुमति और उचित कारण के फीस वृद्धि नहीं की जा सकेगी।

/state/madhya-pradesh/maihar-temple-sheegrah-darshan-1100-rupees-8977346″>ये खबर भी पढ़िए… मैहर मंदिर में शीघ्र दर्शन सेवा शुरू, 1100 रुपए में मिलेगा सुविधा का लाभ

फीस वृद्धि पर नियंत्रण

निजी विद्यालयों को फीस में 10 प्रतिशत तक की वृद्धि करने का अधिकार बिना किसी पूर्व अनुमति के दिया गया है। हालांकि, इससे अधिक फीस बढ़ाने के लिए संबंधित जिला समिति से अनुमति प्राप्त करना आवश्यक होगा। यह प्रावधान अभिभावकों पर अनावश्यक वित्तीय बोझ को कम करने के उद्देश्य से रखा गया है।

/desh/world-press-photo-2025-palestinian-boy-mahmoud-ajjour-8977206″>ये खबर भी पढ़िए… वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द ईयर-2025: युद्ध के शोर पर भारी पड़ती एक तस्वीर

16 हजार स्कूलों को मिली राहत

प्रदेश में कुल 34 हजार 652 निजी स्कूल हैं। इनमें से लगभग 16 हजार स्कूल ऐसे हैं जिनकी वार्षिक फीस 25 हजार रुपए या उससे कम है। इन स्कूलों के लिए अब फीस से संबंधित जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी।

/state/madhya-pradesh/administrative-units-be-reorganized-report-not-ready-8977045″>ये खबर भी पढ़िए… कब तक होगा प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन, दौरे पूरे हुए न रिपोर्ट बनी

तकनीकी कारणों से तिथि बढ़ाई गई

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश में यह भी बताया गया है कि कई स्कूलों ने तकनीकी समस्याओं के कारण पोर्टल पर जानकारी अपलोड नहीं की है। इसे देखते हुए पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने की अंतिम तिथि 15 मई, 2025 तक बढ़ा दी गई है।

/state/madhya-pradesh/rewa-drum-threat-wife-policeman-complaint-8976015″>ये खबर भी पढ़िए… पत्नी बात-बात पर करती है नीले ड्रम के इशारे, दहशत में पति ने लगाई पुलिस से गुहार

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page