IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 रनों से हराया

IPL 2025 का 36वां मैच राजस्थान रॉयल्स  (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच जयपुर स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 रन से हराया। टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए। लखनऊ की ओर से एडन मार्करम ने 45 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 66 रनों की पारी खेली। वहीं आयुष बदोनी ने 34 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रनों की पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स की ओर से वानिंदु हसरंगा को दो विकेट मिले। वहीं राजस्थान की ओर से सबसे अधिक यशस्वी जायसवाल ने 52 गेंद पर 74 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी आतिशी पारी में 5 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं रियान पराग ने 26 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 39 रन बनाए। लखनऊ की ओर से एमपी के आवेश खान ने 3 विकेट झटके। 

मैच के टॉप स्कोरर

  • यशस्वी जायसवाल (RR) 52 गेंद पर 74 रन
  • एडन मार्करम (LSG) 45 गेंद पर 66 रन
  • आयुष बदोनी (LSG) 34 गेंद 50 रन
  • रियान पराग (RR) 26 गेंद 39 रन

मैन ऑफ द मैच

इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए लखनऊ के गेंदबाज आवेश खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने गेंद से कमाल दिखाते हुए 4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट झटके। 

RR और LSG का अगला मैच कब और किससे

22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स अपना अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेलेगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स अपना अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ 24 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम खेलेगी।

 

  • Related Posts

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    4/ Pressant Salle de jeu � 60 � sans avoir í  wager + deux � diesel í  l’époque la presence

    Cashed, il est l’eldorado du jeux ! Machines pour sous parmi ligue, blackjack, fraise, tentative, gaming facilement, l’article engendre par réellement apogees editeurs. Cote la capitale sportifs, nous abritee grace…

    Read more

    You cannot copy content of this page