बैतूल जिले में खेल-खेल में डायनामाइट फटने से 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल

MP NEWS: मध्य प्रदेश के बैतूल से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। जिले के मिलानपुर गांव के एक घर में डायनामाइट के फटने से चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चे राह चलते खेलते-खेलते कहीं से डायनामाइट का एक हिस्सा ले आए थे। फिलहाल ब्लास्ट के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है…

डायनामाइट को स्विच से जोड़ा 

बताया जा रहा है कि बच्चों ने डायनामाइट को स्विच से जोड़ दिया, जिसके बाद जोरदार ब्लास्ट हुआ। इस धमाके के कारण 4 बच्चों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है, जहां इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चों की हालत अब खतरे से बाहर है, और वे जल्द ही स्वस्थ हो सकते हैं।

/state/madhya-pradesh/digvijay-singh-accuses-bjp-councilor-guna-controversy-8985837″>ये खबर भी पढ़िए… गुना SP को हटाए जाने पर भड़के दिग्विजय, बोले- मस्जिद के सामने ही क्यों नाचते हैं नफरत फैलाने वाले

घायलों की पहचान 

हादसे में घायल बच्चों की पहचान अंकित (6 साल), अंकिता (7 साल), नीलम (13 साल) और सविता (8 साल) के रूप में हुई है। ये सभी अलग-अलग परिवारों के हैं और इस समय जिला अस्पताल में उनका इलाज जारी है। घटना के समय बच्चों के परिजन घर से बाहर थे।

/state/madhya-pradesh/jabalpur-hassle-clerks-copying-ended-record-room-been-made-digital-8986251″>ये खबर भी पढ़िए… जबलपुर में नकल के लिए बाबुओं का चक्कर हुआ खत्म, डिजिटल हुआ रिकॉर्ड रूम

पुलिस जुटी मामले की जांच में

घटना के बाद बैतूल बाजार थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चों को डायनामाइट कहां से मिला और इसका इस्तेमाल किस प्रकार किया गया। पुलिस ने इस मामले में सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

/state/madhya-pradesh/jabalpur-fraud-30-lakh-case-8986427″>ये खबर भी पढ़िए… दोस्ती का खौफनाक सच! मुनाफे का सपना दिखाकर दोस्त ने की 30 लाख रुपए की ठगी

डायनामाइट या बैटरी?

घायल बच्चों में से एक अंकित ने बताया कि उसके पिता ने उसे बैटरी दी थी, और उसने वायर को जोड़ते समय धमाका सुना। हालांकि, डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों के परिजनों ने यह कहा था कि उन्हें कहीं डायनामाइट मिला था, जिससे यह धमाका हुआ। डॉक्टर रणजीत राठौर ने बताया कि बैटरी के फटने से बच्चों को चोटें आ सकती हैं, लेकिन जिस प्रकार की चोटें आई हैं, वे डेटोनेटर से ही संबंधित होती हैं।

/desh/crude-oil-prices-fall-impact-on-petrol-diesel-prices-8986522″>ये खबर भी पढ़िए… कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट : क्या होगा पेट्रोल-डीजल के रेट पर असर, जानिए?

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page