विशाल शोभा यात्रा के साथ सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ।

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली।

मानस सत्संग भवन बरेली में शनिवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ संतो के सानिध्य में हुआ।आयोजन की शुरुआत में नगर के श्रीजी मंदिर से विशाल कलश यात्रा के निकली। इसमें नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। यह आयोजन चंदेल परिवार के द्वारा संपन्न किया जा रहा है। दोपहर श्रीजी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं हजारों की संख्या में पीले वस्त्र धारण किए महिला-पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग भक्तिभाव में नजर आए। वहीं राधा कृष्ण की झांकी शोभा यात्रा में आकर्षण का केंद्र रही।कथा व्यास आचार्य राजेश रावत के साथ संत गिरीश दास महाराज बगलवाड़ा और मुक्तानंद महाराज बापौली की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। महिलाएं कलश सिर पर रखकर भक्ति भाव से नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए मानस भवन पहुंची जहां पर कथा व्यास आचार्य राजेश रावत के श्रीमुख से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कथा 13 नवंबर से प्रारंभ होकर 19 नवंबर को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ समापन होगा। कथा का समय 1.30 से 5 बजे तक रहेगा।चंदेल परिवार ने कथा में पधारकर श्रवण करने का आग्रह किया है ।

 

 

  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page