बरेली सिविल अस्पताल में एनएसव्हीटी तकनीक से की गई पुरूष नसबंदी

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन

रायसेन जिले के सिविल अस्पताल बरेली में एनएसव्हीटी तकनीक से सत्र की पहली पुरूष नसबंदी की गई। बरेली सिविल अस्पताल में शुक्रवार को नसबंदी सर्जन डॉ दीपक गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा समनापुर काछी निवासी 32 वर्षीय पुरूष की एनसएसव्हीटी तकनीक से नसबंदी की गई। इस तकनीक में चीरा लगाने की आवश्यकता नहीं होती है,एक छोटे से छेद से विशेष क्लेम्प का उपयोग कर नसबंदी की जाती है। यह तकनीक अत्यंत सुरक्षित होती है तथा इस तकनीक से की गई नसबंदी में पुरूष अगले दिन से ही अपने सुचारू कार्य कर सकते हैं। शासन द्वारा नसबंदी कराने वाले पुरूष हितग्राही को प्रोत्साहन स्वरूप तीन हजार रू की राशि प्रदान की जाती है।

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page