कॉलोनी की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के बाद ही खरीदें प्लाट,नगर पालिका की निर्माण शाखा में उपस्थित होकर प्राप्त की जा सकती है कॉलोनी की जानकारी

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क रायसेन

जिले में कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार अवैध कालोनाईजर के विरूद्ध कार्यवाही कार्यवाही की जा रही है। साथ ही नागरिकों से भी आव्हान किया गया है कि कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनाइजर के सस्ते प्लॉट एवं अन्य प्रलोभन में आए बिना कॉलोनी की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि बुधवार को सीएमओ सुश्री सुरेखा जाटव के निर्देशन में नगर पालिका परिषद रायसेन द्वारा तीन अवैध कॉलोनियों पर कार्यवाही की गई। सीएमओ सुरेखा जाटव द्वारा नगर पालिका के अमले के साथ शिवशक्ति धाम कॉलोनी पहुंचकर कालोनाईजर से वैध दस्तावेज एवं विकास अनुमति के दस्तावेजों की मांग की गई, संबंधित कालोनाईजर द्वारा कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की दशा में अमले द्वारा कॉलोनी में किए गए अस्थाई निर्माण कार्यो को ध्वस्त किया गया। इसके उपरांत डायमंड सिटी कॉलोनी गोपालपुर तथा अन्य कालोनी में भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर बाउण्ड्रीवाल सहित अन्य निर्माण ध्वस्त किए गए। सीएमओ रायसेन सुश्री सुरेखा जाटव ने बताया कि नगर पालिका की निर्माण शाखा में उपस्थित होकर कॉलोनी की विकास अनुमति एवं बंधक प्लॉटों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

  • Related Posts

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    4/ Pressant Salle de jeu � 60 � sans avoir í  wager + deux � diesel í  l’époque la presence

    Cashed, il est l’eldorado du jeux ! Machines pour sous parmi ligue, blackjack, fraise, tentative, gaming facilement, l’article engendre par réellement apogees editeurs. Cote la capitale sportifs, nous abritee grace…

    Read more

    You cannot copy content of this page