आज अक्षय तृत्रिया पर विधिवत पूजन अर्चन कर मनाया भगवान परशुराम जी का प्रकटोत्सव

30 अप्रेल 2025 बरेली

आज अक्षय तृत्रिया पर विधिवत पूजन अर्चन कर मनाया भगवान परशुराम जी का प्रकटोत्सव

भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से बरेली शहर में मनाया जा रहा है। 30 अप्रेल बुधवार अक्षय तृत्रिया पर पिपलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान परशुराम जी की विधिवत पूजन अर्चन की गई जिसमें सर्व ब्राहम्मण समाज के लोगों ने उपस्थित रहकर भगवान परशुराम जी की पूजन अर्चन कर मंगलकामना की । साथ ही युवा बाहम्ण महापरिषद बरेली के तत्वधान में 2 मई 2025 दिन शुक्रवार दोपहर 3 बजे से भव्य शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होकर श्री रामलीला मैदान परिसर बरेली में पहॅुचेगी । जहां पर क्षेत्र के संत महात्माओं की उपस्थति में धर्मसभा का आयोजित होगी। युवा ब्राह्मण महापरिषद द्वारा क्षेत्र के समस्त बिप्र बंधुओ से कार्यक्रम में उपस्थित रहकर भगवान श्री परशुराम जी के प्रकटोउत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने का निवेदन किया है।

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page