श्रीमद भागवत कथा सुनने उमडा जन सैलाब

गोवर्धन पूजा के साथ 56 प्रकार का लगाया गया भोग

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

नगर के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर हरिओम नगर में श्रीमदभागवत कथा के पंचम दिवस पर व्यास पीठ पर विराजमान पं. सुरेन्द्र शास्त्री ने श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुऐ गोवर्धन पर्वत की कथा का विस्तार से वर्णन किया और बताया किस प्रकार से इंद्र का अभिमान तोडऩे के लिए श्री कृष्ण ने ब्रजवासियों को गोवर्धन पर्वत की पूजा करने को कहा। क्रोधित होकर इंद्र ने मूसलाधार वर्षा की, तब भगवान ने अपनी कनिष्ठा अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर सभी की रक्षा की। भगवान कृष्ण द्वारा माखन चोरी, माता यशोदा को ब्रह्मांड दर्शन, और गोपियों के साथ प्रेममयी लीलाओं का वर्णनकंस द्वारा भेजी गई राक्षसी पूतना का उद्धार किया और बताया कि भगवान निश्छल प्रेम (या समर्पण) से ही प्रसन्न होते हैं। यह दिन कृष्ण के भक्त प्रेम और इंद्र के अहंकार के नाश का प्रतीक है, जिसमें छप्पन भोग का विशेष महत्व है। उन्होंने कथा के माध्यम से कालिया नाग का मान मर्दन कर उसके फन के ऊपर नृत्य का वर्णन किया जिसे सुनकर श्रोता भाव विभोर होकर नाचने लगे। कथा के अंत में गोवर्धन महाराज की आरती और छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक सुनाई जा रही है। बरेली नगर के प्रतिष्ठित व्यक्ति कथा श्रवण करने श्री हनुमान मंदिर दालमिल पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं। 19 तारीख को प्रसादी वितरण के साथ कथा का विश्राम दिवस होगा इस कार्यक्रम को लेकर आदर्श शिव महिला मंडल समिति और समस्त वार्डवासी निरंतर मेहनत कर इस कार्यकम को सफल बनाते आ रहे हैं। नगर परिषद बरेली, बरेली हिन्दु उत्सव समिति, बरेली क्षेत्रीय पत्रकार संगठन के साथ पूजा पब्लिक हायर सेकेन्ड्री स्कूल बरेली के साथ अन्य लोग भी इस कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे है।

  • Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भक्ति में डूबा खरगोन,रातभर गूंजे कान्हा के भजन

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरगोन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य रात्रि जागरण, भजन क्लिबिंग एवं श्रीकृष्ण केंद्रित महानाट्य का आयोजन किया…

    Read more

    खेड़ापति मंदिर प्रांगण में रक्षाबंधन महोत्सव,मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन।  खेड़ापति मंदिर प्रांगण खरगोन में आज रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।…

    Read more

    You cannot copy content of this page