दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल मंगूभाई पटेल और राजेंद्र शुक्ला, पाटन में अस्पताल की दी सौगात

MP News : जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस सांस्कृतिक भवन में मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (मेडिकल यूनिवर्सिटी) का दूसरा दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला विशेष रूप से पहुंचे थे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने पाटन सिविल अस्पताल का भी उद्घाटन किया और यहां पर लव जिहाद के मामले में भी मीडिया से बात की।

डॉक्टरों से की सेवा भावना के साथ काम करने की अपील

समारोह में उन सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने मेडिकल यूनिवर्सिटी से पीएचडी या गोल्ड मेडल हासिल किया। महापौर अन्नू ने मंच से सभी डॉक्टर्स को बधाई देते हुए कहा कि ये डिग्रियां सिर्फ कागज का टुकड़ा नहीं हैं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी का प्रमाण हैं। उन्होंने डॉक्टर्स से आग्रह किया कि वे अपने ज्ञान का उपयोग ज़रूरतमंदों की सेवा में करें। उन्होंने कहा कि डॉक्टर का पेशा सबसे मानवीय पेशा है, और जब आप किसी मरीज की जिंदगी बचाते हैं, तो वो सिर्फ उनका नहीं, पूरे परिवार का भविष्य बचाते हैं।

/desh/new-upi-rule-prevents-wrong-payments-9030388″>ये खबर भी पढ़िए… नाम गलत होगा तो नहीं होगा पेमेंट, धोखाधड़ी रोकने UPI ने बनाए नए नियम

महापौर ने जबलपुर में एम्स अस्पताल की रखी मांग

महापौर अन्नू ने दीक्षांत समारोह में एक अहम मुद्दा भी उठाया। उन्होंने मंच से बोलते हुए उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला से मांग कर कहा कि जबलपुर जैसे बड़े शहर को एम्स जैसी संस्थान की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब मरीजों को गंभीर बीमारी हो जाती है, तो उन्हें इलाज के लिए दिल्ली या नागपुर जैसे शहरों में जाना पड़ता है, जिससे समय, पैसा और मानसिक परेशानी तीनों बढ़ती हैं। यदि जबलपुर में एम्स जैसा बड़ा अस्पताल बनता है, तो पूरे महाकौशल क्षेत्र के लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

/state/madhya-pradesh/dindori-theft-17-lakh-jewels-9030318″>ये खबर भी पढ़िए… डिंडौरी में बड़ी बहू का बड़ा खेल, प्रेमी आसिफ संग मिलकर उड़ाए लाखों के गहने और कैश

पाटन को मिला नया सिविल अस्पताल

उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने जबलपुर जिले के पाटन इलाके में एक नए सिविल अस्पताल का उद्घाटन किया। यह अस्पताल पाटन और उसके आसपास के गांवों के हजारों लोगों के लिए बड़ी सौगात है। अब छोटे-मोटे इलाज से लेकर गंभीर बीमारियों तक के लिए उन्हें शहर नहीं भागना पड़ेगा। उद्घाटन समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं गांव-गांव तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है, और यह अस्पताल उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने स्थानीय डॉक्टरों और स्टाफ से कहा कि वे पूरी ईमानदारी से मरीजों की सेवा करें।

/state/madhya-pradesh/mp-weather-storm-rain-ole-death-9030121″>ये खबर भी पढ़िए… MP weather update: बदला मौसम का मिजाज, शहडोल में बिजली गिरने से बच्ची की मौत

‘लव जिहाद’ को लेकर उपमुख्यमंत्री का बयान

पाटन में अस्पताल उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला से ‘लव जिहाद’ जैसे संवेदनशील मुद्दे पर सवाल पूछा गया। जवाब में उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पहले से ही सख्त कानून हैं। जो लोग इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाए जा रहे हैं, उनके खिलाफ पुलिस और प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इस दिशा में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरत रही है, और आगे भी ऐसे मामलों में एक्शन लिया जाता रहेगा।

/state/madhya-pradesh/madhya-pradesh-modern-vaccination-centers-online-appointments-9030246″>ये खबर भी पढ़िए… एमपी में हेल्थकेयर की नई पहल: 8 जिलों में खुलेंगे मॉडर्न वैक्सीनेशन सेंटर

शहर के विकास के लिए सब मिलकर करेंगे काम

समारोह के समापन पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि नगर निगम पहले से ही अलग-अलग सरकारी संस्थाओं और विभागों के साथ मिलकर शहर के विकास के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जबलपुर की जनता को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं दिलाने के लिए नगर सरकार पूरी तरह से गंभीर है। उन्होंने मंच से भरोसा दिलाया कि जबलपुर को आगे और बेहतर बनाने के लिए वे प्रदेश सरकार के साथ मिलकर हर जरूरी कदम उठाएंगे।

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page