सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

आंगनवाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक 14 बरेली में विद्या आरंभ कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें विद्या आरंभ प्रमाण पत्र के वितरण के साथ प्रवेश उत्सव कार्यक्रम भी मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व पार्षद अमित राय, शासकीय माध्यमिक शाला चौधरी चौक के प्रधानाध्यापक सुशील कुमार जैन, शिक्षक शैलेंद्र जैन, शिक्षिका श्रीमति रामसिया राय, श्रीमति अनिता श्रीवास्तव, देवेंद्र वर्मा, संतोष राय, वीरेंद्र,रविंद्र चौधरी, सुखराम चौधरी, महिला बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमति चित्रलेखा श्रीवास्तव,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूर्णिमा राय, विमल चौहान, रेखा नामदेव नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ अभिभावक भी उपस्थित रहे।







