सीएम सचिवालय से हटाए गए IAS सिबी चक्रवर्ती एम, 18 माह में हटाए जाने वाले तीसरे सचिव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई-स्पेन की यात्रा से लौटने के साथ ही मंगलवार को सीएम सचिवालय में प्रशासनिक फेरबदल किया गया। मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव IAS सिबी चक्रवर्ती एम को हटा दिया गया है। अब उनके पास केवल भवन विकास निगम का जिम्मा रहेगा। आईएएस सिबी चक्रवर्ती को पहले आईएएस भरत यादव की जगह सीएम सचिवालय में सचिव नियुक्त किया गया था।

18 महीने के कार्यकाल में सीएम ऑफिस से हटाए जाने वाले तीसरे सचिव

सीएम कार्यालय के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने सचिव के पद पर आलोक सिंह की नियुक्ति की थी, तभी यह तय हो गया था कि सिबी चक्रवर्ती की विदाई होगी। मोहन यादव के 18 महीने के कार्यकाल में सीएम ऑफिस से हटाए जाने वाले सचिवों में सिबी तीसरे अफसर हैं। इसके पहले अविनाश लावणिया और भारत यादव सचिव रह चुके हैं। 

सिबी चक्रवर्ती के पास MPBDC का जिम्मा

राज्य शासन द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के मुताबिक, सिबी चक्रवर्ती के पास अब केवल मध्य प्रदेश भवन विकास निगम का जिम्मा रहेगा। वह यहां एमडी के तौर पर काम देखेंगे।  इससे पहले उनका अतिरिक्त प्रभार मुख्यमंत्री के सचिव के साथ था। हालांकि, अब उनके पास सिर्फ मध्य प्रदेश भवन विकास निगम की जिम्मेदारी होगी।

मुख्यमंत्री सचिवालय में सिबी चक्रवर्ती की जगह किसी नए अफसर की पदस्थापना नहीं की गई है। सचिवालय में पहले से इलैया राजा टी सचिव के रूप में पदस्थ हैं। इसके अलावा, सचिव के रूप में आलोक कुमार सिंह की पदस्थापना पहले ही की जा चुकी है।

2008 बैच के IAS अफसर हैं सिबी चक्रवर्ती 

सिबी चक्रवर्ती एम 2008 बैच के आईएएस अफसर हैं। वे मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ रहने से पहले खाद्य विभाग के सचिव थे। सिबी चक्रवर्ती नरसिंहपुर कलेक्टर रह चुके हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाने के चलते यह फेरबदल किया गया है।

thesootr links

सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

आईएएस सिबी चक्रवर्ती एम | MP | आईएएस नीरज मंडलोई

  • Related Posts

    जिला न्यायालय सहित तहसील न्यायालयों में 13 सितम्बर को आयोजित होगी नेशनल लोक अदालत

    सिटी बीट न्यूज बरेली ( रायसेन )।  मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश अनिल कुमार सोहाने के मार्गदर्शन एवं गरिमामयी उपस्थिति में आगामी दिनांक…

    Read more

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव टॉपर 7832 विद्यार्थियों को देंगे स्कूटी का उपहार — बालिकाओं को सेनिटेशन हाईजीन एवं वृतिका की राशि का भी सिंगल क्लिक से करेंगे अंतरण…

    भूपेन्द्र राजपूत सिटी बीट न्यूज भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूलों की 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान अर्जित करने वाले 7832 विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूटी प्रदाय योजना…

    Read more

    You cannot copy content of this page