CM विष्णु देव साय की बढ़ी लोकप्रियता… बड़े राज्यों की सूची में दूसरे स्थान पर

India Today–C Voter के Mood of the Nation (MOTN) Survey अगस्त 2025 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की लोकप्रियता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फरवरी 2025 में जहां उनकी संतुष्टि दर 39% थी, वहीं अगस्त 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 41.9% हो गया है। महज छह महीनों में 2.9% की यह बढ़त उन्हें बड़े राज्यों की सूची में दूसरे स्थान पर ले आई है।

असम पहले, छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर

सर्वे के अनुसार, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा 44.6% संतुष्टि दर के साथ पहले स्थान पर हैं। उनके बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 41.9% के साथ दूसरे पायदान पर हैं।

 

अन्य राज्यों की स्थिति इस प्रकार रही:

गुजरात: भूपेंद्र पटेल – 40.7% (फरवरी में 54%)

उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ – 40.4% (फरवरी में 37%)

आंध्र प्रदेश: चंद्रबाबू नायडू – 38.1% (फरवरी में 47%)

ओडिशा: मोहन चरण मांडी – 34.2% (फरवरी में 39%)

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी – 30.1% (फरवरी में 46%)

पंजाब: भगवंत मान – 29.9% (फरवरी में 17%)

इन आंकड़ों से साफ होता है कि कई राज्यों में संतुष्टि दर घटी है, जबकि छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में सुधार दर्ज किया गया है।

लोकप्रियता बढ़ने के कारण

  • विशेषज्ञों का मानना है कि विष्णु देव साय की छवि गुड गवर्नेंस की वजह से मजबूत हुई है।
  • सुशासन तिहार 2025: ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में सीधा संवाद और शिकायत निवारण पर जोर।
  • ई-ऑफिस सिस्टम: प्रशासनिक फैसलों में तेजी और पारदर्शिता।
  • जनसमस्याओं का त्वरित समाधान: शिकायतों को प्राथमिकता देने से जनता का भरोसा बढ़ा।

 

आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में सीएम की लोकप्रियता घटी

यह सर्वे बताता है कि विष्णु देव साय न सिर्फ छत्तीसगढ़ में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी उन्हें एक बेहतर प्रशासनिक मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। जहां गुजरात, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में सीएम की लोकप्रियता घटी है, वहीं छत्तीसगढ़ में यह सुधार विकास और सुशासन की सफलता का परिणाम माना जा रहा है।

CM विष्णु देव साय | chhattisgarh cm vishnu deo sai | CM विष्णु देव साय की बढ़ी लोकप्रियता | CG News | cg news update | cg news today

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

  • Related Posts

    भारत में 7 सितंबर 2025 को लगने जा रहा साल का दूसरा चंद्र, देखें पूरी जानकारी

    Read more

    इंडियन मूवीज पर भारी पड़ी हॉलीवुड की हॉरर फिल्म The Conjuring: Last Rites, ओपनिंग से बाघी 4 को पछाड़ा

    Entertainment News: हॉलीवुड की सबसे सफल हॉरर फ्रेंचाइजी द कॉन्ज्यूरिंग की आखिरी इन्सटॉलमेंट ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तूफानी एंट्री की है। इस फिल्म ने अपनी…

    Read more

    You cannot copy content of this page