
सिटी बीट न्यूज बरेली
नेशनल हाईवे 45 पुराने वारना पुल के पास एक व्यक्ति ने सागोन के पेड़ से लटक कर जान दे दी। बरेली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 45 बर्ष निवासी गणेश कॉलोनी बरेली ने शुक्रवार को पुराने वारना पुल के पास सागोन के पेड पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बरेली थाने के जांच अधिकारी दिलदार सिंह भारके ने बताया कि जीतेन्द्र शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे घर से निकला था रात में करीब 9.30 बजे सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुॅची शव को उतारकर पीएम के लिए सामुदिक स्वास्थ केन्द्र बरेली भेजा। मृतक के बडे भाई की रिर्पोट पर मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी बताया गया कि मृतक की मॉं करीब चार माह से बीमार है। मृतक की पत्नि एवं एक लडका और एक लडकी है,साथ ही मॉं भी रहती है।