खेल उत्सव: रायसेन में जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक ने चलाई साइकिल कहा- एक घंटा साईकिल चलाएं, स्वस्थ्य जीवन पाएं

खेल उत्सव के अंतिम दिन रायसेन में “संडे ऑल साईकिल” रैली का आयोजन

कलेक्टर एवं एसपी ने किया रैली का नेतृत्व

 

सिटी बीट न्यूज

बरेली (रायसेन)।

खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय रायसेन में हॉकी के सर्वकालीन महान खिलाड़ी पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद जी की 120वीं जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत आयोजित की गई। इस तीन दिवसीय खेल उत्सव के अंतिम दिन “संडे ऑन साइकिल” रैली का आयोजन किया गया। पुलिस लाईन से प्रारंभ होकर खेल स्टेडियम तक आयोजित इस साईकिल रैली का नेतृत्व कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा तथा पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डे द्वारा किया गया। रैली में अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं द्वारा सहभागिता की गई।

कलेक्टर – एसपी ने नागरिकों से सप्ताह में एक घंटा साइकिल चलाने का किया आह्वान

रैली के समापन अवसर पर कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा ने नागरिकों से आव्हान किया कि वह भी सप्ताह में एक घण्टे साईकिल चलाएं जिससे पर्यावरण स्वच्छ रहता है। इसी तरह पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डे ने कहा कि भारत सरकार की टेगलाइन “एक घंटा खेल के मैदान में“ अनुसार सप्ताह में एक घण्टे साइकिल चलाना चाहिए जिससे शारीरिक रूप से से मजबूती मिलती है और स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। साइकिल रैली के समापन पर जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक पुलिसलाईन कविता डामोर सहित खेल शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने खेल उत्सव में भागीदारी करते हुए काफी अच्छा अनुभव बताया।

  • Related Posts

    0xe1702d2d

    0xe1702d2d

    Read more

    डोल ग्यारस पर बरेली नगर में विमानों में विराज कर जल बिहार को निकलेंगे लड्डू गोपाल

    हिन्दू ​उत्सव समिति ने की तैयारियां — शाक्तिधाम मंदिर से निकलेगा चल समारोह     प्रदीप धाकड़ मो.9425654291  बरेली ( रायसेन )। बरेली। बुधवार को डोल ग्यारस के पर्व पर…

    Read more

    You cannot copy content of this page