भगवान श्री कृष्ण की ससुराल जामगढ़ में विमान में विराजे लड्डू गोपाल

गाँव- गाँव, गली -गली विमानों में विराज कर निकले लड्डू गोपाल

भक्तों ने उतारी आरती, गाए पारंपरिक गीत

प्रदीप धाकड़/ कमल याज्ञवल्क्य

बरेली (रायसेन)।

 

बुधवार आधी रात तक बरेली अंचल के गांवों  की गलियों में भगवान् बालकृष्ण विमानों में विराजमान होकर गलियों गलियों तक अपने भक्तों को दर्शन देने निकले। बरेली के पास भोड़िया, खरगोन, अहमदपुर तथा भगवान् श्रीकृष्ण की ससुराल जामगढ़ आदि गांवों में मंदिरों की संध्या आरती के बाद विमान निकले। खरगोन में मेन मार्केट स्थित खेड़ापति मंदिर से इक्यावन नदी तट तक भगवान् लड्डू गोपाल विमान में विराज कर निकले। पंडित प्रवीण शास्त्री ने वैदिक विधान से भगवान् की पूजा कराई एवं इक्यावन नदी तट पर जल विहार हुआ। खरगोन में जगह जगह चौक पूरकर भगवान् श्रीबाँकेबिहारी की भक्ति सहित पूजा की गई।

 भगवान श्रीकृष्ण की ससुराल जामगढ़ में विमान में विराजे लड्डू गोपाल

डोल ग्यारस पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण ने आधी रात तक अपनी ससुराल जामगढ़ की गलियों में भक्तों को विमान में​ विराजकर लड्डू गोपाल के रूप में दर्शन दिए। भक्तों ने भी अपने प्रिय बालगोपाल को खूब दुलारा। दही, माखन,ककड़ी, केला का भोग लगाया। बादलों ने भी रिमझिम बारिश करके भगवान श्रीकृष्ण के ​अभिषेक में भागीदारी की। गांव के सभी बच्चे युवा और बुजुर्गो ने भी अपना सौभाग्य समझा। जामगढ़ में लड्डू गोपाल के विमानों को अपने कंधो पर रखने की होड़ भक्तों में लगी रही। यहां भगवान श्रीकृष्ण की ससुराल में निकले भव्य चल समारोह में काफी संख्या में भक्त शामिल हुए।प्राचीन कुआ पर मंदिर के पुजारी पं.सुजय पारासर ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजा कराई जल विहार हुआ एवं भगवान बालकृष्ण की आरती भी हुई।

  • Related Posts

    कार्बाइड गन एवं सुतली बम से घायलों का शासन – प्रशासन ने अस्पताल में जाना हाल

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क (भोपाल)। शुक्रवार को मध्यप्रदेश शासन तथा जिला प्रशासन के निर्देशों के पालन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व(एमपी नगर), तहसीलदार एवम नायब तहसीलदार(एमपी नगर), सीएसपी श्री कश्यप के…

    Read more

    मध्यप्रदेश में ‘ग्रोथ हब’ पहल की शुरुआत इंदौर और भोपाल आर्थिक क्षेत्रों के लिए बनेगा समग्र मास्टर प्लान,अर्थव्यवस्था होगी सशक्त

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन)। मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा देने के उद्देश्य से गुरुवार को मंत्रालय में बैठक हुई।…

    Read more

    You cannot copy content of this page