शनि देव जयंती पर सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का हुआ भव्य समापन

रणधीर सिंह धाकड़ भौड़िया
सिटी बीट न्यूज बरेली ( रायसेन )

शनि देव भगवान की वर्षगांठ के उपलक्ष में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का समापन शनिवार को हवन-पूजन एवं कन्या भोज भंडारे के साथ श्रद्धा और भक्ति भाव के वातावरण में संपन्न हुआ। सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित किया। कथा के दौरान कथावाचक सुश्री क्षमानिधि (छत्तीसगढ़) एवं श्री श्री 108 अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक सुनीता पाराशर (पूर्व डीएसपी) ने भगवान शिव की महिमा, धर्म, भक्ति और जीवन के आध्यात्मिक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। दोनों कथावाचकों ने अपने ओजस्वी एवं मधुर प्रवचनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति का वातावरण बना रहा। सात दिनों तक चली इस कथा में श्रद्धालुओं ने धर्म रूपी अमृत का रसपान किया और जीवन में सदाचार, सेवा एवं भक्ति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समापन अवसर पर विधि-विधान से हवन पूजन कराया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर सुख-समृद्धि की कामना की।इसके पश्चात कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जजमान कल्याण सिंह चौधरी और पूरे परिवार एवं ग्रामवासियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया और जय शिव शंकर, जय शनि देव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

  • Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भक्ति में डूबा खरगोन,रातभर गूंजे कान्हा के भजन

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरगोन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य रात्रि जागरण, भजन क्लिबिंग एवं श्रीकृष्ण केंद्रित महानाट्य का आयोजन किया…

    Read more

    खेड़ापति मंदिर प्रांगण में रक्षाबंधन महोत्सव,मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन।  खेड़ापति मंदिर प्रांगण खरगोन में आज रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।…

    Read more

    You cannot copy content of this page