नगर परिषद बरेली के सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल, टेंट लगाकर बैठे धरने पर

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

आज सुबह से ही समस्त सफाई कर्मचारियों ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन के बैनर तले नगर पालिका परिषद बरेली का सफाई कार्य बंद कर नगर परिषद के गेट के सामने टेंट लगाकर प्रदर्शन किया। जिससे नगर का सफाई कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित हुआ। आपको बता दें कि सफाई कर्मियों द्वारा दिनांक 6 अप्रैल को अपनी मांगों को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था,जिसमें सफाई कर्मचारियों द्वारा अपनी मांग पूरी न होने पर 20 अप्रैल से सफाई कार्य बंद करने की चेतावनी दी थी। सफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांग यह थी कि –

1. समस्त सफाई कर्मचारियों का वेतन दिनांक 01 से 05 तारीख तक भुगतान किया जाए।
2. समस्त सफाई कर्मचारियों का एरियर का बकाया सम्पूर्ण राशि का भुगतान किया जाए।
3. अभी तक का सफाई कर्मचारियों का एन पी एस — ई पी एफ की राशि समस्त सफाई कर्मचारियों के खाते में जमा की जावे।
4. 2017 के बाद के सफाई कर्मचारियों का ई पी एफ की राशि को काट कर खाते में जमा किया जाए।
5. नियमित एवं विनियत सफाई कर्मचारियों को द्वितीय शनिवार का पुन: अवकाश दिया जाए।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की पहल ऐतिहासिक एवं स्वागत योग्य – संदीप चौहान

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली (रायसेन)। जन भागीदारी समिति,शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरेली के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता संदीप चौहान ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कैबिनेट…

    Read more

    रायसेन में 14 जुलाई को आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार तथा स्वरोजगार से जोड़ने कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार 14 जुलाई को रायसेन स्थित पीएम…

    Read more

    You cannot copy content of this page