भौड़िया,बरेली 25 जून 2025 — सड़क हादसे में महिला की मौत, गाय से टकराने के बाद गिरी बाइक।

भौड़िया,बरेली 25 जून 2025
रणधीर धाकड़ मो. 9977453445

बुधवार को दोपहर 11:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार दंपति बरेली से अपने गांव साई खेड़ा खिंरेटी अपने गांव जाते समय एन एच 45 भौड़िया के पास सड़क पर अचानक आई गाय से टकरा गए। टक्कर के बाद बाइक असंतुलित होकर गिर गई, जिससे महिला को गंभीर चोटें आईं।
ग्राम वासियों ने 108 पर सूचित कर बरेली अस्पताल पहुंचाया जहां अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मृतक महिला द्रोपती बाई चौधरी उम्र 35 वर्ष पति बाबूलाल चौधरी नरसिंहपुर जिले के बताया जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारिश लगते ही आवारा मवेशी मच्छर, कीचड़ से बचने के लिए पक्की सड़कों पर बैठे रहते है। उन्होंने बताया कि सड़कों पर आवारा मवेशियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने सरकार से सड़कों पर घूम रही गायों को हटाने और व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

  • Related Posts

    A Comprehensive Guide to Dinabolyn 10 Mg Course

    Introduction to Dinabolyn 10 Mg Dinabolyn 10 Mg is a popular anabolic steroid known for its potent effects on muscle growth and performance enhancement. It is primarily used by bodybuilders…

    Read more

    Kerio Control Crack only [Final] x86x64 [Clean] 2026

    🔍 Hash-sum: 37f5356479b7748d8699bbc9cbb57aba 🕓 Last update: 2026-03-12 Verify Processor: 1+ GHz for cracks RAM: 4 GB for keygen Disk space: 64 GB for setup A powerful solution that was especially…

    Read more

    You cannot copy content of this page