रायसेन, 25 जून 2025 – रायसेन जिले में, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों पर भर्ती के लिए 4 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित आंगनवाड़ी भर्ती का सुनहरा मौका, 479 पदों पर 4 जुलाई तक करें आवेदन

रायसेन, 25 जून 2025
प्रदीप धाकड़ मो.9425654291
महिला एवं बाल विकास विभाग रायसेन में, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों में, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु दिनांक 04 जुलाई 2025 तक “चयन“ एमपी ऑनलाईन के माध्यम से आवेदन किये जा सकेंगे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु आवेदन करनेद वाली इच्छुक महिला आवेदिका की आयु 01 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 से 35 वर्ष होना अनिवार्य है। विभाग द्वारा इच्छुक महिला आवेदिकाओं को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज प्रमाण पत्र लेकर ही एमपी ऑनलाईन सेंटर पर जायें। आवश्यक दस्तावेजों में आवेदिका जिस ग्राम शहरी क्षेत्र के वार्ड की निवासी हैं, वहां सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवासी संबंधी प्रमाण पत्र, आवेदिका अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की हैं तो जाति प्रमाण पत्र, आवेदिका वर्तमान में बी.पी.एल. में जीवन यापन कर रही है तो बीपीएल का प्रमाण पत्र, आवेदिका यदि विधवा/परित्यक्ता है तो सक्षम न्यायालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र लेकर ही आवेदन ऑनलाईन करायें । आवेदन ऑनलाईन करने की अंतिम दिनांक 04.07.2025 है। निर्धारित दिनांक के बाद पोर्टल बंद हो जायेगा अतः इच्छुक महिला आवेदिका समय से आवेदन करें। नियुक्ति हेतु किसी भी प्रकार का ऑफलाईन आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा ।
इस प्रकार जिले में कुल 27 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं कुल 452 आंगनवाड़ी सहायिका के पद रिक्त है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की जानकारी संबंधित विकासखण्ड/परियोजना के सूचना पटल पर चस्पा की गई है, अवलोकन किया जा सकता है। है। महत्वपूर्ण बात यह है कि, जिस ग्राम/शहरी क्षेत्र के वार्ड में पद रिक्त होगा पोर्टल उसी ग्राम/शहरी वार्ड के आवेदन ले पायेगा। इस हेतु आवश्यक है कि आवेदन ऑनलाईन करने के पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि जिस आंगनवाड़ी केन्द्र के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां पर पद रिक्त है या नहीं, नियुक्ति संबंधी नियम-निर्देशों का परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर, अवलोकन किया जा सकता है।
  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page