
सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली
बरेली। संस्कार भूमि द ग्लोबल स्कूल,बरेली में आज शनिवार,31 अक्टूबर 2026 को विद्यार्थियों के लिए फल एवं सब्जियों के बाजार से संबंधित एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को विभिन्न प्रकार के फल एवं सब्जियों की जानकारी दी गई तथा बाजार की कार्यप्रणाली से परिचित कराया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर में फल एवं सब्जियों का बाजार सजाया गया, जहां बच्चों को बताया गया कि वास्तविक बाजार में किस प्रकार फल एवं सब्जियों की खरीद-बिक्री होती है। विद्यार्थियों ने इस गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न फल एवं सब्जियों के नाम, उनकी विशेषताओं तथा उपयोग के बारे में जानकारी प्राप्त की। विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को समझाया कि फल एवं सब्जियां हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक हैं। इनमें विभिन्न प्रकार के विटामिन, खनिज एवं पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने और शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही बच्चों को अपने दैनिक आहार में फल एवं सब्जियों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय द्वारा आयोजित यह गतिविधि विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक होने के साथ-साथ अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं शिक्षाप्रद रही। इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होता है।











