खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन )

खरगोन। हिंदू उत्सव समिति खरगोन के तत्वावधान में विजयादशमी के पावन अवसर पर मुख्य बाजार स्थित गांधी चबूतरा पर विशाल देवी जागरण का आयोजन किया गया। जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर के कलाकारों ने माता रानी के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। देर रात तक चले इस भक्तिमय आयोजन में श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए और पूरा परिसरमां भगवती के जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी, समिति के पदाधिकारियों एवं जागरण ग्रुप के सदस्यों द्वारा मां भगवती के समक्ष अखंड ज्योत प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद गणेश वंदना ‘गणपति राखो मेरी लाज’ के साथ देवी जागरण का शुभारंभ हुआ। कलाकारों ने मां दुर्गा की स्तुति एवं भक्ति गीतों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

भजनों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर के कलाकार नदु ताम्रकार, सुमंत वंश एवं तिवारी सिस्टर्स ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। मधुर संगीत और भक्तिमय गीतों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मां भगवती की महिमा का गुणगान करते भजनों के बीच श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए भक्ति में लीन नजर आए। पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह, श्रद्धा और आस्था का माहौल बना रहा।

कई गणमान्य नागरिक हुए शामिल

देवी जागरण कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, हरनाम सिंह राजपूत, राघवेंद्र सिंह रघुवंशी, हेमंत राजा भैया, नरेंद्र शिवाजी पटेल, घनश्याम सिंह रघुवंशी, विनोद त्रिपाठी सरपंच, मंडल अध्यक्ष अभिषेक रघुवंशी, धीरेंद्र पटेल, रविंद्र रघुवंशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, कलाकारों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    स्व. जितेन्द्र राठी ‘पप्पू भैया’ की 11वीं पुण्यतिथि पर 24 अक्टूबर को रक्तदान शिविर

    गुरुकुल स्कूल की पहल, सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन; जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान करने की अपील सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। स्वर्गीय…

    Read more

    You cannot copy content of this page