पटवारी ने ट्रेन से कटकर दी जान,कार में मिले दो मासूम बेटों के शव

पिपरिया रेलवे स्टेशन की घटना से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क पिपरिया/बरेली।

पिपरिया/बरेली। पिपरिया रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक हृदयविदारक घटना सामने आई। अलीगंज निवासी 45 वर्षीय पटवारी अजय धाकड़, पिता नारायण सिंह धाकड़, की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अजय धाकड़ छातेर में पटवारी के पद पर पदस्थ थे। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।इसी बीच, परिजनों द्वारा अजय धाकड़ के दोनों बेटों की तलाश किए जाने पर उनकी कार में दोनों बच्चों शिवम और समर्थ के शव मिले। एक ही परिवार से जुड़ी इन घटनाओं की जानकारी सामने आते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों में शोक की लहर छा गई।

दोनों बच्चों की मौत की परिस्थितियों की जांच जारी

घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों बच्चों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और पटवारी अजय धाकड़ की मौत के पीछे क्या कारण रहे। घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

पिपरिया एसडीओपी आशीष कुमार पवार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

  • Related Posts

    मां परमेश्वरी देवी दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,आकर्षक झांकी बनी आस्था का केंद्र

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर बरेली सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में माता रानी की भक्ति और आराधना का माहौल बना हुआ है।…

    Read more

    अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

    तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल रणधीर सिंह धाकड़ भौड़िया सिटी बीट न्यूज नेटवर्क राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर भौड़िया के पास रविवार…

    Read more

    You cannot copy content of this page