मां परमेश्वरी देवी दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,आकर्षक झांकी बनी आस्था का केंद्र

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली। नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर बरेली सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में माता रानी की भक्ति और आराधना का माहौल बना हुआ है। नगर में जगह-जगह आकर्षक दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं, वहीं देवी जागरण एवं भजन संध्या के माध्यम से श्रद्धालु मां भगवती की आराधना कर रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर बाहर से आए कलाकारों द्वारा धार्मिक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। इसी क्रम में नगर के वार्ड क्रमांक 05 स्थित भार्गव कॉलोनी में राम सिंह राजपूत (सिनबाह) परिवार द्वारा मां भगवती दुर्गा का आकर्षक एवं भव्य दरबार सजाया गया है। दरबार में मां दुर्गा के साथ भगवान भोलेनाथ, राधा-कृष्ण, साईं राम सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां सजाई गई हैं। देवी-देवताओं को झूलों पर विराजित कर दरबार को विशेष रूप से आकर्षक रूप दिया गया है।मां परमेश्वरी देवी दरबार की इस मनमोहक एवं दिव्य झांकी के दर्शन करने के लिए नगर सहित दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु मां भगवती के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं तथा दरबार की आकर्षक सजावट और धार्मिक झांकी की सराहना कर रहे हैं। नवरात्रि के अवसर पर मां परमेश्वरी देवी दरबार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिल रहा है और श्रद्धालु मां भगवती से सुख,समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

  • Related Posts

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चों ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश, मिट्टी के दीये जलाकर आत्मनिर्भर भारत बनाने का किया आह्वान

    सिटी बीट न्यूज नेटव​र्क बरेली  बरेली। दीपावली एवं धनतेरस के पावन पर्व पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरेली के भैया-बहनों ने “स्वदेशी अपनाओ–देश बचाओ” थीम के तहत नगरवासियों को दीपावली…

    Read more

    संस्कार भूमि द ग्लोबल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीपावली पर्व, बच्चों ने रामायण के पात्रों का किया जीवंत चित्रण

    सिटी बीट न्यूज नेटव​र्क बरेली बरेली। संस्कार भूमि द ग्लोबल स्कूल, बरेली में दीपावली का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने…

    Read more

    You cannot copy content of this page